सुबह जल्दी कैसे उठे : subah jaldi kaise uthe

अगर आप एक सफल व्यक्ति बनना चाहते हैं, तो उसके लिए सुबह जल्दी उठना आवश्यक है। सुबह जल्दी उठने से आपके दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ होती है। जो आपको अपने लक्ष्यों की ओर ले जाती है। मगर सुबह जल्दी कैसे उठे। जब सुबह उठने में सामन्य व्यक्ति का ये हाल है तो आलसी लोग सुबह जल्दी कैसे उठे ? यह बात सभी मानते है कि सुबह उठने के ढेर सारे फायदे है। लेकिन सुबह कितने बजे उठना चाहिए सभी के मन में होता है। जबकि सुबह 3 बजे उठने के फायदे अनेक है। इस ब्लॉग में हम सुबह जल्दी उठने के 10 फायदे जानेंगे। 

सुबह जल्दी उठने के 10 फायदे
सुबह में जल्दी कैसे उठे

सुबह जल्दी उठना हम सभी के लिए बहुत ही मुश्किल होता है। जब हम रात को देर से सोते हैं तो सुबह उठना नामुमकिन सा हो जाता है। और नए दिन की शुरुआत करना असंभव सा लगने लगता है। लेकिन जीवन में सफल होने के लिए सुबह जल्दी उठना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। यह सब जानते हुए भी हम सुबह 5 00 बजे का अलार्म लगाकर भी नहीं उठ पाते। जबकि समझदार लोग सुबह जल्दी कैसे उठे बिना अलार्म के जानते है। यह बदलते मौसम में बीमारियों से बचने का अचूक उपाय है। 

हर सफल व्यक्ति सुबह देर से उठने के नुकसान को बखूबी समझता है। जिसके कारण वह अपनी दिनचर्या में सुबह उठने के नियम को सर्वाधिक महत्त्व देता है। जिसको न समझने वाले सुबह 4 00 बजे तो दूर, सुबह 5 00 बजे का अलार्म लगाते – लगाते। सुबह 6 00 बजे का अलार्म लगाकर, सुबह 7 00 बजे भी नहीं उठ पाते। जिससे सुबह का प्राकृतिक दृश्य नहीं देख पाते, और सुबह जल्दी उठने के क्या फायदे हैं की बात ही करते रह जाते है। 

सुबह जल्दी उठने के फायदे ( subah jaldi uthne ke fayde )

सुबह के समय जल्दी उठना आपके लिए कई फायदों से भरा होता है। यह न केवल आपके शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद उपयोगी होता है। यह सुबह जल्दी उठने का फायदा है। सुबह जल्दी उठने के 5 फायदे निम्न है – 

  1. अपने लिए अधिक समय मिलना: सुबह जल्दी उठने से आपके पास अधिक समय होता है। जिसे आप अपनी मनपसंद गतिविधियों में बिता सकते हैं। जैसे – व्यायाम, ध्यान, अध्ययन आदि। जो आपके शरीर को स्वस्थ और मस्तिष्क को संतुलित रखता है। 
  2. खुलकर भूख लगती है: खाली पेट शरीर को पोषण देने के सबसे उपयुक्त समय है। जिसके लिए हम औषधियों को काढ़े या चटनी के रूप में ले सकते है। तदुपरांत भोजन आदि को ले सकते है।  
  3. मनोबल बढ़ता है: सुबह जल्दी उठने से आपको अधिक उत्साह और ऊर्जा मिलती है। जिससे आपका दिन अधिक उत्साहजनक होता है, और आप अपने कामों में अधिक सक्रिय हो पाते हैं। सुबह के समय का कलरव संगीत और सुंदर दृश्य मन को आनंदित करते हैं। जिनसे हमारा मनोरंजन होने के साथ-साथ मानसिक स्थिति भी बेहतर होती है।
  4. स्वयं के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है: सुबह जल्दी उठने से आपके अंदर अधिक उत्साह और आत्मविश्वास भर जाता है। जिससे आपको आत्मबल की प्राप्ति होती है। जो आपके दिन को अधिक अनुशासित और सफल बनाता है।
  5. नींद अच्छी आती है: सुबह जल्दी उठने से रात को नींद खुलकर आती है। जिससे आप पूरे दिन ऊर्जावान बने रहकर ताजगी का अनुभव करते है। नींद न आने वाले लोगो के लिए यह सुबह उठने के फायदे है।
  6. जल्दी बीमार नहीं पड़ते: सुबह जल्दी उठने से बीमारियों के होने का ख़तरा कम हो जाता है।
  7. आसानी से पेट साफ़ होता है: सुबह जल्दी उठने से पेट साफ़ होने में कठिनाई नहीं होती। वही देर से उठने वाले लोग पेट साफ कैसे करे के उपाय खोजते रहते है। 

सुबह जल्दी कैसे जगे ( subah jaldi kaise jage )

सुबह में जल्दी कैसे जगे 

सुबह जल्दी उठने में सबसे बड़ी अड़चन आलस, थकान आदि के साथ सुबह उठने की आदत न होना है। जिसके लिए सुबह जल्दी उठने की आदत कैसे डालें? जिसके लिए सुबह जल्दी उठने का तरीका जानने की आवश्यकता है। 

आयुर्वेद आदि शास्त्रों में दिनचर्या प्रकरण के महत्व को ख्यापित किया गया है। जिसमे ब्रह्मा मुहूर्त में उठने को सर्वाधिक उपयोगी माना गया है। जिसको आजकल की भाषा में सुबह 4 00 बजे उठने के फायदे कहते है। आज ऐसा लगता है जैसे सुबह 4 00 बजे उठने का तरीका कोई जानता ही नहीं। दिन प्रतिदिन आलसपन बढ़ता ही जा रहा है। जिसमे सुबह 4 00 बजे कैसे उठे तो दूर की बात, सुबह 5 00 बजे कैसे उठे की बात अब पूछी जाने लगी है। 

आज सुबह का अर्थ सूर्य निकलने से है। इस समय वातावरण में प्राणवायु प्रचुर मात्रा में पायी जाती है। जिससे सुबह की वायु हमारे स्वास्थ्य के अनुकूल होती है। जो विज्ञान के द्वारा भी प्रमाणित है। यदि आप भी सुबह जल्दी जगना चाहते हैं, तो सुबह जल्दी उठने के 10 उपाय अपना सकते है। जो सुबह जल्दी उठने का मंत्र और सुबह उठने की दुआ ( subah uthne ki dua ) है। 

नियमित सोने का समय निर्धारित करें

रात्रि में सोने का सबसे उपयुक्त समय रात 10 – 2 बजे तक का माना गया है। सुबह जल्दी उठने के लिए सबसे महत्वपूर्ण टिप्स में से एक है नियमित समय बनाना। हर रात अपने सोने का समय तय करें। यही वह समय है। जिसमे शरीर ( यकृत ) अपना काम बेहतर ढंग से कर पाता है। जिसके कारण अगली सुबह सोकर उठने के बाद शरीर ताजगी से भरा होता है।   

सुबह उठते ही पानी पिएं

सुबह उठने के बाद पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। यह आपके शरीर के अंदर की गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है, और आपके शरीर को तरोताजा और स्वस्थ रखने में सहायक है।

सोने के पूर्व इलेक्ट्रानिक उपकरणों का प्रयोग न करे

अँधेरे में मोबाईल चलाना 
अच्छी नींद के लिए मोबाईल के प्रयोग से बचना चाहिए

रात में सोने के दो घंटे पहले मोबाईल, लैपटॉप, टी बी आदि का इस्तेमाल न करे। जिसका कारण इनसे निकलने वाली ब्लू किरणे है। जो आँखों पर नकारात्मक असर डालती है। साथ ही इनका प्रयोग करने से दिमाग भी चलता रहता है। जिसके कारण नींद नहीं आती।  

पर्याप्त नींद ले

सुबह जल्दी उठने के लिए अपने शरीर को पूरा आराम दें। आपको रात को 7-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। यदि आप रात में अपनी नींद पूरी नहीं करते हैं, तो आप सुबह थका-माना महसूस करेंगे। जिससे सुबह में जल्दी उठना मुश्किल होगा। बिना नींद पूरी किये सुबह जल्दी उठने के नुकसान है। जैसे – दिनभर थकान, सिर में दर्द होना और आलसपन का बने रहना आदि।

अँधेरे या डिम लाइट में सोये

सोने से पहले अपने कमरे की लाइट को धीमी करें और अपने बिस्तर पर आरामपूर्वक लेट जाएं। यदि आप रात को लंबे समय तक बिस्तर पर चैट करते हैं, तो शरीर और दिमाग को आराम नहीं मिलता। जिससे सुबह जल्दी उठने में मुश्किल होता है।

परन्तु अनेक शोधो और प्रमाणों से यह सिद्ध किया गया है, कि अँधेरे कमरे में सोने से हमारी नींद ज्यादा फ्रेश होती है। जबकि उजाले में सोने से हमारी त्वचा जागती रहती है। जिससे दिमाग का कुछ हिस्सा एक्टिव रहता है। जिसके कारण नींद पूरी होने में कठिनाई होती है। सुबह जल्दी उठने के 10 फायदे के लिए, इसकी विशेष रूप से आवश्यकता पड़ती है। 

अगले दिन की दिनचर्या आज रात्रि ही निर्धरित करे

अपने दैनिक कार्यक्रम को ठीक तरह से प्लान करें ताकि आप सुबह जल्दी उठ सकें। सुबह जल्दी उठने के लिए आपको रोजाना एक नियमित समय बनाना चाहिए। जिसके लिए आप अपने बिस्तर से दूर कमरे में घड़ी रख सकते हैं। जिससे आप सुबह जल्दी से उठ सकें। 

सुबह में एक्सरसाइज करे 

सुबह की एक्सरसाइज करने से आपके शरीर का आलसपन दूर होकर ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। जिससे आपको सुबह जल्दी उठने में मदद मिलती है। जैसे कि बैठकर पैर घुमाना, बैठकर आराम से आंख खोलना, योगा आसन जैसे – सुर्य नमस्कार आदि कर सकते हैं। 

ताजा और स्वास्थ्यवर्धक भोजन करें 

अपनी डाइट में शुद्ध और सात्विक भोजन को स्थान दे। ऐसे खाद्य पदार्थ सेहतमंद और ऊर्जावान होते है। जो सुबह जल्दी उठने में मदद करते है। साथ ही आपको रात को भारी भोजन से बचना चाहिए। सुबह में खाने के लिए फल, सब्जी और दाल जैसे ऊर्जावान आहार को भोजन में शामिल करना चाहिए।

नयी सुबह की संभावनाओं को सोचें

सुबह जल्दी उठने का एक और तरीका है कि आप अपने दिन के उद्देश्यों और लक्ष्यों के बारे में सोचें। यदि आप अपनी सोच अनुसार काम करते हैं, तो अपने उद्देश्यों को सोचकर आप अपने लक्ष्य को ताकतवर बना सकते हैं।

उपरोक्त टिप्स को अपनाकर आप भी सुबह जल्दी उठने में सक्षम हों सकते है। जो सुबह जल्दी कैसे उठे उपाय कहलाते है। याद रखें शुरुआत में आपको कुछ समय लग सकता है, लेकिन धैर्य रखें। इसकी निरंतरता बनाये रखने पर आपको सुबह जल्दी उठने की आदत लग जाएगी। स्वयं को मोटिवेट करने के लिए सुबह जल्दी उठने के 10 फायदे पर विचार करे। 

सुबह जल्दी क्यों उठना चाहिए

सुबह जल्दी क्यों उठे 

जल्दी उठना आपके स्वास्थ्य और काम करने की क्षमता में सुधार कर सकता है। जिसकी आज हमें सर्वाधिक कमी महसूस होती है। सुबह जल्दी उठने से मन, शरीर, और मस्तिष्क तीनो सक्रिय होते हैं। जिनका हमारे ऊपर पूर्ण नियंत्रण है। शायद इनके समायोजन से ही हम सभी प्रकार की गतिविधियां कर पाते है। परन्तु जब हम सुबह में उठने में देरी करते है, तब हमारी सारी प्रक्रियाए गड़बड़ा जाती है।

जिसका दारोमदार गृहणियों पर होता है। जिसके लिए वह अक्सर कहते हुए सुनाई पड़ती है। मैं सुबह जल्दी उठती हूं फिर भी काम पूरा नहीं होता। आजकल के बचे रातभर मोबाइल आदि पर समय बिताते है। जिससे सुबह में बार – बार उठ जाओ सुबह हो गई कहना पड़ता है। सर्दियों में तो माताओ को सुबह सात बजे का अलार्म लगाओ की बात बच्चो से करनी पड़ती है। फिर भी बच्चे सोकर नहीं उठते। इसके लिए उन्हें सुबह की कुछ अच्छी बातें बताकर सुबह उठने के लिए प्रेरित करना चाहिए। 

जिसमे सुबह जल्दी उठने के 10 फायदे आदि है। ऊपर की बातो को पढ़ने के बाद आप जान ही गए होंगें कि सुबह समय पर उठना, आपके शरीर और मन के लिए कितना महत्वपूर्ण है। ऊपर सुबह जल्दी उठने के फायदे इन हिंदी बताया जा चुका है। 

सुबह जल्दी उठने से क्या होता है

जब हम सुबह जल्दी उठते है, तो सभी काम समय पर कुशलता पूर्वक हो जाते है। जिससे हमारे अंदर सोया हुआ आत्मविश्वास जाग जाता है। इसके कारण हमारी कार्य क्षमता बढ़ती है। ऐसा करने वाले यह कहते हुए सुने जा सकते है कि आज सुबह जब मैं जगा तो मेरे सारे काम आसानी से हो गए। जिसको ध्यान में रखकर लोग सुबह के कितने बजे उठना चाहिए की बात करते है। 

सुबह उठकर किस भगवान का नाम लेना चाहिए

कराग्रे वसते लक्ष्मी, कर मध्ये सरस्वती।

कर मूलेतु गोविन्दः, प्रभाते कर दर्शनम ।।

उपरोक्त वचनो के अनुसार प्रातः काल सोकर उठने पर, भगवती श्री लक्ष्मी और सरस्वती के साथ जगत ले पालनहार परात्पर पुरुषोत्तम भगवान् विष्णु का नाम लेना उचित है। जिसका उल्लेख गीताप्रेस से प्रकाशित नित्य कर्म पूजा प्रकाश में है। 

उपसंहार :

सुबह का समय ऐसा होता है। जिसमे हमें आध्यात्मिक और व्यवहारिक दिनचर्या का निर्वाह करना होता है। इसके बिना हमारा मनुष्य होना ही व्यर्थ है। इनमे ना ना प्रकार के कृत्य सम्मिलित है। जैसे – भगवान् से सुबह सवेरे प्रार्थना करना, सुबह की आरती ( subah ki aarti ) करना आदि।

जिसके लिए हमे नियमित दिनचर्या के साथ, पोषकता से युक्त आहार की आवश्यकता पड़ती है। परन्तु मनोबल के अभाव में सब अधूरा है। सुबह उठने के लिए जब तक आदत न लगे तब तक दृढ आत्मबल को बनाये रखना आवश्यक है। ऊपर सुबह जल्दी उठने के 10 फायदे बताये गए। जिनको प्राप्त करने के तरीके भी बताये गए है। 

FAQ

सुबह सूरज कितने बजे निकलता है

ब्रह्मा मुहूर्त के बाद अरूणोदयोपरांत सूर्योदय होता है। 

सुबह उठने का सही समय क्या है

आयुर्वेद शास्त्रों में अरुणोदय के पूर्व ब्रह्ममुहूर्त में, उठने का समय सही माना गया है। 

सुबह उठने से क्या होता है

सुबह जल्दी उठने से शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। जिससे आलसपन नहीं होता और मस्तिष्क क्रियाशील बना रहता है। 

हमें सुबह कितने बजे उठना चाहिए

अधिकांश लोगो के मन में सुबह कितने बजे उठना चाहिए और क्या करना चाहिए

सुबह कितने बजे होती है

ऋतुनुकूल सूरज के निकलने में परिवर्तन होता रहता है। जिससे अलग – अलग ऋतु में अलग – अलग समय में पर सुबह होती है। अमूमन सुबह 5 00 बजे – 6 00 बजे के बीच सूर्य निकलते देखा जाता है। 

सुबह 4 00 बजे उठने से क्या होता है

सुबह 4 00 बजे उठने से हमारा मानसिक और शारीरिक संतुलन बना रहता है। दिन भर हम चुस्त – दुरुस्त रहकर अधिक कार्य को कर लेते है।