ज्यादा पानी पीने से शुगर बढ़ती है? | drinking too much water raise blood sugar levels?

आमतौर पर पानी में शर्करा नहीं पाई जाती। बल्कि उपयुक्त मात्रा में पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है। जिससे हमारा पेशाब के जरिये अतिरिक्त ग्लूकोज को बाहर निकालता है। लेकिन आयुर्वेदज्ञों ने अतिरिक्त मात्रा में पानी पीने को मधुमेह का कारण माना है। इसलिए सैद्धांतिक रूप से समझना आवश्यक है कि क्या ज्यादा पानी पीने से शुगर बढ़ती है? 

ज्यादा पानी पीने से शुगर बढ़ती है?

असल में डायबिटीज मूत्र प्रणाली से सम्बंधित बीमारी है। किन्तु इसका प्रभाव रक्त में उपस्थित शर्करा के परिणाम में दिखाई पड़ता है। जिससे ज्यादातर लोगों का ध्यान इस ओर नहीं जाता। किन्तु कही न कही यह हमारे गुर्दों ( किडनियों ) पर भी बुरा प्रभाव डालता है। जिसमे हमारे द्वारा पिया गया द्रव विशेष स्थान रखता है। जिससे यह जानना महत्वपूर्ण हो जाता है कि डायबिटीज के मरीज को कितना पानी पीना चाहिए?

आयुर्वेद में मधुमेह के लिए प्रमेह या मधु प्रमेह शब्द का प्रयोग किया गया है। जिसका अर्थ होता है मूत्र और रक्त में शर्करा का आना। जिसके आयुर्वेद में अनेकों कारण गिनाए गए है। जिसमे से एक हमारे द्वारा पिया जाने वाला पानी भी है। जो अधिक मात्रा में लेने पर, डायबिटीज के लिए खासतौर पर जिम्मेदार है। इसलिए हम सभी को यह समझना चाहिए कि क्या ज्यादा पानी पीने से शुगर बढ़ती है? 

शुगर में कितना पानी पीना चाहिए? 

शुगर में कितना पानी पीना चाहिए?

सामान्य स्थिति में अधिक पानी पीने के तुरंत बाद पेशाब आना तय है। फिर मौसम ठंडा होने पर, यह आमतौर पर होता है। ऐसा बार करने से शुगर हमारे शरीर पर कब्ज़ा जमा लेता है। फिर मधुमेह रोग में अधिक पानी पीने पर तो पेशाब तुरंत और अधिक वेग से आएगा ही। जिसमे बदलाव न करने पर यह क्रोनिक शुगर में बदलना शुरू कर देगा। इस कारण यह संदेह होता है कि क्या ज्यादा पानी पीने से शुगर बढ़ती है?

शुगर होने पर हमारी रक्त शर्करा का स्तर स्वाभाविक रूप से बढ़ जाता है। जिसके कारण हमें प्यास ज्यादा लगती है। जोकि प्राकृतिक रूप से होना भी चाहिए। सामान्यतः पानी की कमी से शर्करा (ग्लूकोज) का स्तर बढ़ जाता है। अस्तु हम ग्लूकोज को कम करने के लिए पानी अधिक मात्रा में पीने लगते है। जिसको आमतौर पर पानी से शुगर का इलाज माना जाता है। 

किन्तु ऐसा करने से हमारे गुर्दों पर दबाव पड़ता है। जिसके कारण इनके ख़राब होने की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। जबकि चिकित्सा की दृष्टि से हमें शर्करा का सेवन कम करना चाहिए। फिर चाहे वह किसी भी रूप में हमारे शरीर में जा रही हो। लेकिन आमतौर पर इसको समझना भी कठिन है। लेकिन आश्चर्य वाली बात तो यह कि पानी में, शर्करा नहीं पाई जाती। फिर भी पानी से डायबिटीज होने का ख़तरा बना रहता है। इसलिए हमे यह जान लेना आवश्यक है कि डायबिटीज में कितना पानी पीना चाहिए?  

डायबिटीज में कितना पानी पीना चाहिए? 

डायबिटीज में कितना पानी पीना चाहिए?

जबकि ज्यादातर लोग स्वाद में मीठी लगने वाली वस्तुओं को ही मीठा ( शर्करा ) समझते है। जैसे – चीनी, गुड़, शक्कर, कोल्ड और सॉफ्ट ड्रिंक्स, फल और फलों के जूस, चॉकलेट, टॉफ़ी, आइसक्रीम आदि। जोकि एक प्रकार से पेय पदार्थ ही है। जिनमे अधिकांशतः पानी ही होता है। इसलिए भी सवाल उठता है कि क्या ज्यादा पानी पीने से शुगर बढ़ती है?

जबकि मीठी न लगने वाली बहुत सी खाद्य सामाग्रियां भी मीठी है। जैसे कि दूध, दही, आलू, शकरकंद, बंडा, चावल, गेहूं का आटा, मैदा, जंक एवं फ़ास्ट फ़ूड आदि। सब के सब कार्ब है। सामान्य रूप से सफ़ेद दिखाई देने वाली ज्यादातर खाद्य पदार्थ मीठे न होने पर भी, कार्बोहाइड्रेट के रूप में अपने भीतर शर्करा को समाये रखते है। 

जिनको खाने पर हमारे शरीर में शर्करा की मात्रा में इजाफा होना तय है। जिससे इनको खाने पर शरीर में प्यास लगने के कारण पानी की कमी होना भी तय है। जिससे मुँह सूखना, हाथ-पैर में पीड़ा होना भी तय है। अंत में हम अधिक मात्रा में पानी पीने के लिए विवश हो जाते है। ताकि हमारे शरीर में गया मात्रा से अधिक ग्लूकोज बाहर निकल सके। लेकिन सच्चाई यह है कि ज्यादा पानी पीने से शुगर बढ़ती है।

क्या ज्यादा पानी पीने से शुगर बढ़ती है?

किन्तु ऐसा करने के लिए हमारी किडनी को अधिक मशक्कत करनी पड़ेगी। जिससे किडनी के फेल होने की संभावना भी बढ़ेगी। फिर हमारी ब्लड शुगर कम होने के बजाय बढ़ती ही जाएगी। इसलिए हमें शुगर को कम करने के लिए अपने खानपान से संबंधित निषेधाज्ञाओं का पालन करना ही होगा। जिसमें से एक है पानी। इसलिए मधुमेह से पीड़ित लोगों को जानने की आवश्यकता है कि शुगर में पानी कितना पीना चाहिए?

फिर चाहे हमारी जीभ को इसके लिए कुछ भी करना पड़े। यही शुगर से बचने का सिद्धांत है। जिसका पालन करने पर ही हमें मधुमेह से छुटकारा मिल सकता है। न कि इसका विकल्प तलाश करने से। परन्तु ध्यान रहे यह बदलाव अचानक नहीं, बल्कि धीरे – धीरे ही लाना होगा। किन्तु लाना जरूर होगा। अतः यह बात अब तय है कि ज्यादा पानी पीने से शुगर बढ़ती है।

निष्कर्ष :

आजकल लोग मधुमेह का उपचार करने के बजाय, मधुमेह आहार और मधुमेह व्यायाम आदि के माध्यम से मधुमेह प्रबंधन की बात करते है। किन्तु सच्चाई यह है कि जिन मधुमेह रोगियों को बाहर से इन्सुलिन नहीं लेना पड़ता। उनमें ज्यादातर लोगों को अपथ्यज मधुमेह ही पाई जाती है। जो भगवान चरक आदि के अनुसार पूरी तरह से उपचारित है। किन्तु ध्यान रखने वाली बात यह है कि ज्यादा पानी पीने से शुगर बढ़ती है?

लेकिन आयुर्वेदीय सिद्धांतों को न जानने के कारण, हम सब मधुमेह के लिए रामबाण उपायों की ही खोज करते रहते है। किन्तु आयुर्वेद की अनोखी बात है कि जो खाद्य पदार्थ हम खाते है। उनके गुणधर्म का विस्तृत विवेचन मात्रा, अनुपान, ऋतु और मानव देह प्रकृति के अनुरूप किया गया है।

जिसके कारण इन सिद्धांतों का अनुपालन करना, पृथ्वी पर रहने वाले हर प्राणी की विवशता है। फिर चाहे विज्ञान कितनी ही तरक्की कर ले। इन सिद्धांतों के ऊपर नहीं जा सकती क्योंकि यह चरम सिद्धांत है। जिनको एक न एक दिन हमें व्यवहार में उतारना ही पडेगा।     

रह गई बात मधुमेही रोग में पानी पीने की, तो उपयुक्त मात्रा से अधिक पानी पीना वर्जित है। कहने का आशय है कि पानी उतना ही पिएँ। जितने से शरीर में पानी की कमी न होने पाए अर्थात हमारा आपका शरीर हाइड्रेट रहे। 

उद्धरण :

  • चरक संहिता चिकित्सा अध्याय – 06
  • सुश्रुत संहिता चिकित्सा अध्याय – 11 
  • अष्टांगहृदयम चिकित्सा अध्याय  – 06
  • अष्टांगसंग्रह चिकित्सा अध्याय – 14
  • अष्टांगसंग्रह सूत्र अध्याय – 06
  • भैषज्यरत्नावली चिकित्सा प्रकरण – 37

FAQ

मधुमेह रोग किस विटामिन की कमी से होता है?

मानव शरीर में विटामिन डी और विटामिन बी12 की कमी से, इन्सुलिन बनने पर विपरीत असर पड़ता है। जिससे शुगर बढ़ने की प्रबल संभावना पाई जाती है।

Leave a Comment