ताड़ गुड़ के फायदे : palm jaggery benefits in hindi

ताड़ गुड़ अनगिनत लाभों वाला प्राकृतिक मिठास से भरपूर खाद्य पदार्थ है। जिसमे एंटीऑक्सीडेंट्स, खनिज और विटामिन आदि पाए जाने से पोषण से युक्त है। जिसके कारण वजन घटाने से लेकर इम्युनिटी बढ़ाने तक में ताड़ गुड़ के फायदे है।

ताड़ गुड़ के फायदे

आयुर्वेद के अनुसार षड रस में मीठा भी एक प्रकार का रस है। जो हमारे शरीर में पाए जाने वाले वात, पित्त और कफ को संतुलित बनाये रखने में हमारी मदद करते है। इसलिए चरक संहिता आदि में रसों के सेवन का क्रम निर्धारित किया गया है। जिसमे मीठे को सर्व प्रथम स्थान पर रखा गया है। 

लेकिन आज तकनीकी भोजन का बोलबाला है। जिसमे मीठा स्वाद हम सबको पसंद होता है। जिसके कारण मीठे का सेवन करना, हमारी लाचारी है। जिसके लिए हम सबसे अधिक चीनी और गुड़ का इस्तेमाल करते है। जो प्रायः गन्ने के रस से बने होते है।  

जिस कारण चीनी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ऊंचा होता है। जिससे इनका सेवन करते ही हमारे खून की रक्त शर्करा बढ़ जाती है। जिसके कारण हमारा खून गाढ़ा और भारी हो जाता है। जो डायबटीज जैसे रोगो का प्रमुख कारण है।

इस कारण आज के समय में चीनी के विकल्प के रूप में लोग गुड़ खाते है। जो गन्ने से बना होने के कारण मध्यम और उच्च ग्लाइसेमिक इंडेक्स रखता है। जिसके कारण स्वस्थ व्यक्ति के लिए देशी गन्ना गुड़ गुणकारी है। किन्तु बीमार लोगो के लिए इसका सेवन हानिकारक हो सकता है। इसलिए लोग आज लोग चीनी के प्राकृतिक और स्वास्थ्यवर्धक विकल्प की तलाश कर रहे है। जिसका पाम गुड़ ( pam jaggery ) एक उत्तम विकल्प हो सकता है।

ताड़ गुड़ क्या है ( what is palm jaggery in hindi )

ताड़ का पेड़

ताड़ परिवार उष्णकटिबंधीय जलवायु में पैदा होने वाले वृक्षों का एक समूह है। जिसके ज्यादा तर पेड़ लंबाई में ऊँचे और छायारहित होते है। जिसकी पत्तियां लम्बाई में बड़ी, सदाबहार और पंख जैसी होती है। जबकि कुछ गोलाकार होती है।

जिनको पत्तियों की जड़ से डंठल निकलते है। जिन पर फल लगते है। जिनको काटने पर रस निकलता है। जिसे ताड़ी कहा जाता है। जिसको इक्क्ठ्ठा करने के लिए इन डंडलों पर हांडी बाँधी जाती है। जिसमे ताड का रस इकठ्ठा होता रहता है। जिसे ताड़ के पेड़ पर चढ़कर निकाला जाता है।

यह प्रक्रिया दिन में तीन से चार दोहराई जाती है। ताड़ से मिलने वाला यह रस स्वाद में मीठा, पाचक और बलकारी होता है। जिसके लिए लोग ताड़ का पेड़ लगाते भी है। जबकि अधिकांश उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में ताड़ का पेड़ अपने आप उग जाता है। जो तमिलनाडू आदि स्थलों पर बहुतायत में पाया जाता है। 

जिस प्रकार गन्ने से गन बनाने के लिए गन्ने के रस का उपयोग होता है। उसी प्रकार ताड गुड़ बनाने के लिए ताड़ के रस ( ताड़ी ) की आवश्यकता होती है। जिसको वाष्पीकृत करके गुड़ तैयार किया जाता है। जो देखने में हल्के लाल रंग का, पौष्टिक और मीठे स्वाद वाला होता है।

ताड़ गुड़ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ( palm jaggery glycemic index in hindi )

ताड़ गुड़ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स

ताड़ गुड़ के ग्लाइसेमिक इंडेक्स, गन्ना गुड़ के ग्लाइसेमिक इंडेक्स से काफी कम होता है। जिसके कारण लोग इसको देशी गुड़ से अच्छा मानते है। जिसका सीमित इस्तेमाल बीमार व्यक्ति भी कर सकता है। इस कारण शुआती शुगर के मरीज ताड़ गुड़ के फायदे आसानी से उठा सकते है।  

आमतौर पर गन्ने से बने गुड़ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 85 के लगभग होता है। जो जी आई स्केल पर उच्च ग्लाइसेमिक इंडेक्स रखता है। जिसके कारण मधुमेह आदि रोगो में गुड़ का सेवन अच्छा नहीं माना जाता।

वही नियमित उपयोग की दृष्टि से भी गुड़ खाना किसी खतरे से खाली नहीं। भले ही इसमें गन्ने के रस में पाए जाने वाले खनिज, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट आदि क्यों न पाए जाते हो। 

जबकि ताड़ के गुड़ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 41 के लगभग होता है। जोकि सामान्य गुण से बहुत कम है। जिसको जी आई मात्रक में निम्न जी आई वाला उत्पाद कहा जाता है। जिसके कारण बहुत हद तक शुगर आदि रोगो के शिकार व्यक्ति ताड़ गुण से लाभ उठा सकते है।

ताड़ गुड़ के फायदे ( palm jaggery benefits in hindi )

ताड़ गुड़ ( tad gud ) खाने में मीठा होने के साथ अनेको प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर है। जिसके कारण ताड़ गुड़ के निम्नलिखित फायदे है – 

  • पाम गुड़ ( palm gud ) प्राकृतिक स्वीटनर होने से परिष्कृत चीनी और सामान्य गुड़ का उत्तम विकल्प है।
  • यह वजन को नियंत्रित करने में सहायक है। जिसके कारण इसको वजन प्रबंधन में उपयोगी माना जाता है। 
  • इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने से रक्त शर्करा के स्तर को प्रभावित नहीं करता। इस कारण यह मधुमेह जैसे रोगों में फायदेमंद है।
  • जीर्ण रोगियों जैसे – शुगर, फैटी लिवर वाले भी इसका सेवन कर सकते है।
  • यह हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है
  • यह गुड़ विषहरण के गुण रखता है। 
  • सूजन को कम करने में मदद करता है।  
  • इसमें एंटीऑक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में पाए जाते है। जिससे इसका सेवन करने से झुर्रिया नहीं पड़ती। जिससे हम अधिक समय तक युवा दिखाई पड़ते है। 
  • इस गुड़ में कई तरह के विटामिन पाए जाते है। जिसमे कुछ घुलनशील और कुछ अघुलनशील होते है। जो हमारे शरीर के पोषण में सहयोग करते है।  
  • इसमें अनेक प्रकार के खनिज जैसे – आयरन, पोटैशियम, फास्फोरस, कैल्शियम और मैग्नीशियम आदि पाए जाते है।  
  • इसमें पोषक तत्वों की अनुकूलित मात्रा पायी जाती है। जिसके कारण यह हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती प्रदान करते है। 
  • इसमें पाया जाने वाला आयरन हमें एनीमिया होने से बचाता है।  
  • यह शरीर को आवश्यक और उपयुक्त ऊर्जा देते है। जिससे थकान दूर होती है। 
  • इसका उपयोग मिठाई और हर्बल चाय इत्यादि बनाने में आसानी से किया जा सकता है। 

इन्ही विशेषताओं के कारण आजकल स्वास्थ्य प्रेमियों के लिए, ताड़ गुड़ चीनी का अच्छा विकल्प बन चुका है। 

ताड़ गुण का मूल्य ( palm jaggery price in hindi )

इसमें कोई दो राय नहीं कि ताड़ गुड़ खाने के फायदे है। परन्तु यह सामान्य गुण से काफी महगा है। लेकिन इससे मिलने वाले फायदों के आधार पर देखा जाय तो बिलकुल महगा नहीं है। 

ताड़ गुण बनाने में समय और मेहनत दोनों अधिक है। जिसके कारण इसकी कीमत सामान्य गुड़ से कुछ अधिक है। लेकिन ताड़ गुड़ खाने के फायदे भी सामान्य गुण से अधिक है। जो ताड़ गुण के पाउडर ( palm jaggery powder ) के रूप में भी अब उपलब्ध है। 

ताड़ के पेड़ से ताड़ी निकालने में बहुत परिश्रम लगता है। फिर इसको पकाने में भी समय अधिक लगता है। इतनी मेहनत करने के बाद इसके 1 ली ताड़ी में लगभग 140 ग्राम गुड़ तैयार होता है। जो बाजार में 350 – 450 रूपये किलों के आस – पास मिल जाता है। अब ताड़ गुड़ ऑनलाइन ( palm jaggery online ) भी उपलब्ध है। 

उपसंहार :

आज की तकनीकी व्यवस्था मशीनों पर अत्यंत उपयोगी है। लेकिन हम मनुष्यो के लिए चिंताकारक है। जिसमे चीनी अपना बहुत बड़ा योगदान देती है। जिसका नियमित सेवन स्वास्थ्य समस्याओ को जन्म देने वाली है। जबकि ताड़ से प्राप्त ताड़ी से बना गुड़, कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला होता है। जिससे स्वास्थ्य की दृष्टि से ताड़ गुड़ के फायदे है। जिसे लोग पाम गुड़ ( pam jaggery ) के नाम से भी जानते है। 

ताड़ गुड़ असाध्य रोगो में बहुत ही उपकारक है। यह रोग अक्सर खान – पान से सम्बन्धित पोषण अव्यवस्थाओ से पनपते है। जिससे समय पर इनकी पहचान कर पाना कठिन है। लेकिन यदि खाने पीने से सावधानी रखा जाय तो इन रोगो से बचा जा सकता है।

4 thoughts on “ताड़ गुड़ के फायदे : palm jaggery benefits in hindi”

  1. of course like your website but you have to check the spelling on several of your posts. A number of them are rife with spelling issues and I in finding it very troublesome to inform the reality on the other hand I will certainly come back again.

    Reply
  2. Somebody essentially lend a hand to make significantly articles Id state That is the very first time I frequented your website page and up to now I surprised with the research you made to make this actual submit amazing Wonderful task

    Reply
  3. I do not even know how I ended up here, but I thought this post was great. I don’t know who you are but definitely you’re going to a famous blogger if you aren’t already 😉 Cheers!

    Reply

Leave a Comment