खजूर गुड़ खाने के फायदे : date jaggery benefits in hindi

खजूर का गुड़ धरती पर उपलब्ध सभी मिठासो में सर्वोकृष्ट माना गया है। जिसके कारण रोगी और स्वस्थ दोनों प्रकार के व्यक्तियों के लिए खजूर गुड़ खाने के फायदे है। खजुर गुड़ ( khajur gud ) में पाए जाने वाले पोषक तत्व पेट को साफ करने में सहायक है। इसलिए खजूर गुड़ पेट साफ करने का घरेलू उपाय कहलाता है। 

खजूर गुड़ खाने के फायदे

सुनहरा-भूरा दिखने वाला खेजुर गुर ( khejur gur ) न केवल स्वाद में अतुलनीय है। बल्कि पोषण के गुणों से भी भरपूर है। जिसमे आवश्यक विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। जिसके कारण इसको समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाला गुप्त हथियार कहा जाता है।

इसको अपने आहार में शामिल करने से पाचन को बढ़ावा मिलता है। जिससे पौरुष शक्ति और प्रतिरक्षा को मजबूत करने में भी सहायता मिलती है। जिससे यह कब्ज के लक्षण और पेट में लैट्रिन सूखने के कारणों से भी आजादी दिलाता है।  

त्वचा स्वास्थ्य को सुधारने में खजूर गुड़ के फायदे है। वही यह विषहरण और सूजन को कम करने वाले गुण भी रखता है। जिसके कारण जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में भी उपकारी है। 

आयुर्वेद में गुड़ को कफ रोगो में अत्यंत उपकारी द्रव्य कहा गया है। जिसके सेवन से सर्दी – जुकाम – खांसी में बहुत लाभ मिलता है। इस कारण खांसी का इलाज घरेलू में गुड़ का उपयोग किया जाता है।  

खजूर गुड़ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ( date palm jaggery glycemic index ), सभी गुड़ों से कम होता है। इसलिए यह प्राकृतिक मिठास परिष्कृत चीनी से जुड़े नुकसान के बिना, तत्काल ऊर्जा प्रदान करती है। जिससे यह नियमित चीनी का प्राकृतिक और स्वस्थ विकल्प हैं।

खजूर से गुड़ कैसे बनता है

खजूर से गुड़ कैसे बनता है

खजूर ताड़ की प्रजाति का वृक्ष है। जो ज्यादातर उष्णकटिबंधीय जलवायु में पैदा होता है। जिसकी लम्बाई अधिक होती है, लेकिन छाया बिलकुल नहीं होती। इसके पत्तियों के जड़ से फल लगने वाले डंठल निकलते है। जिसमे खजूर के फल लगते है। 

लेकिन खजूर के पेड़ से मीठा रस, इसके तने को काटने पर निकलता है। जिसे मिट्टी की हांडी में इकठ्ठा किया जाता है। जिससे गुड़ बनाया जाता है। जोकि स्वाद में मीठा और पचने में आसान होता है। इसको बनाने के लिए वाष्पीकरण की विधि अपनाई जाती है। जिसमे लोहे के बर्तन में खजूर रस को डालकर खौलाया जाता है।

जिससे धीरे – धीरे रस में पाया जाने वाला, पानी वाष्पीकृत हो कर हवा में उड़ जाता है। इसमें पाया जाने वाला ठोस बर्तन में शेष रह जाता है। इस दौरान इसकी घोटाई भी की जाती है। जिससे बर्तन में गुड़ जलने न पाए। जब रस का पानी सूखकर गाढ़ा हो जाता है। तब इसको ठंडाकर किसी पात्र में अथवा हाथ से पिंड का रूप दिया जाता है। जिसे खजूर गुड़ की भेली कहा जाता है।   

खजूर गुड़ ( khajoor gud ) में अनेक प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते है। जिसमे मुख्य रूप से खनिज, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स आदि है। जिसको खाने से इसमें पाए जाने वाले गुण हमे प्राप्त होते है। जिसे हम खजूर गुड़ खाने के फायदे कहते है। जो फैटी लीवर की समस्या होने पर उपयोगी है। 

घी में जो स्थान देशी गोघृत को प्राप्त है। गुड़ में वही स्थान खजूर गुड़ को प्राप्त है। जिस प्रकार घी सभी पेट रोगो में हितकारी है। उसी प्रकार सभी रोगों में खजूर गुड़ खाने के फायदे है। 

खजूर गुड़ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ( date palm jaggery glycemic index in hindi )

खजूर के रस से बने गुड़ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। जिसकी प्राकृतिक मिठास परिष्कृत शर्करा से होने वाले नुकसान के बिना ऊर्जा देती है। जिससे हमारी रक्त शर्करा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। जिसके कारण खजूर का गुड़ खाने के फायदे ही फायदे है।  

हालांकि ताड़ गुण का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 41 के लगभग होता है। जबकि गन्ने से बने गुण का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 85 के आसपास होता है। इस कारण जी आई के दृष्टिकोण से ताड़ गुण खाने के फायदे है।

खजूर भी ताड़ की एक प्रजाति है। जिससे बनने वाले गुड़ को ताड़ गुण भी कहा जाता है। लेकिन खजूर के पेड़ से प्राप्त होने वाला रस भले ही स्वाद में मीठा हो, लेकिन इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स ताड़ के रस से कम होता है।

जिसके कारण इससे बनने वाले गुड़ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम ही होता है। जो हमेशा 41 से कम ही होता है। इस कारण खजूर से बने गुड़ खाने के फायदे मधुमेह, ह्रदय आदि जीर्ण रोगो में भी है। 

खजूर गुड़ की कैलोरी ( date jaggery calories in hindi )

खजूर गुड़ की कैलोरी

खजूर गुड़ में ज्यादातर ऊर्जा सुक्रोज के रूप में इकठ्ठी रहती है। जबकि कुछ फ्रक्टोज और ग्लूकोज के रूप में भी पायी जाती है। यह खजूर गुड़ खाने और भी बड़ा कारण है। 

हमारे शरीर में भोजन पचने के बाद, जब शर्करा ग्लूकोज में बदलती है। तभी हमारा शरीर उसे अपने उपयोग में ला पाटा है, अन्यथा नहीं। लेकिन जब हम गन्ने आदि से बने गुण का सेवन करते है। तो उसमे अधिकांश ऊर्जा ग्लूकोज के रूप में ही संचित रहती है। 

जिसके कारण इसको खाते ही हमें ऊर्जा मिलती है। जो हमारी मांसपेशियों को ऊर्जा देकर, थकान आदि को मिटाने का काम करती है। जिसमे किसी तरह का कोई समय नहीं लगता। जिससे एकाएक हमारे रक्त में शर्करा की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे खून गाढ़ा होकर हमे बीमार कर देता है। 

लेकिन जब किसी पदार्थ में ऊर्जा सुक्रोज के रूप में पायी जाती है। तब पाचन क्रिया के उपरान्त सुक्रोज का ग्लूकोज में रूपांतरण होता है। तब हमें ऊर्जा प्राप्त होती है। जो लगातार और धीरे – धीरे घटित होती है। जिसमे समय लगता है। जिससे हमारी रक्त शर्करा प्रभावित नहीं होती, और लम्बे समय तह हमें ऊर्जा मिलती है। इसलिए खजूर गुड़ खाने के फायदे है। 

100 ग्राम खजूर गुड़ में लगभग 68 ग्राम सुक्रोज और 10 – 15 ग्राम ग्लूकोज या फ्रक्टोज पायी जाती है। जबकि ताड़ के गुण में 60 ग्राम के लगभग सुक्रोज और 20 ग्राम के लगभग ग्लूकोज पायी जाती है। जो अलग – अलग प्रजाति में भिन्न – भिन्न हो सकती है।

खजूर गुड़ खाने के फायदे (  khajur gud khane ke fayde )

खजूर गुड़ खाने के फायदे 

खजूर गुड़ में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होने से, खजूर गुड़ खाने के फायदे है। जिसकी मुख्य वजह उसमे पाया जाने वाला सुक्रोज है। फिर खजूर में पाए जाने वाले गुणों के आधार पर खजूर गुण के निम्नलिखित फायदे है – 

  1. सर्दी -खांसी – जुकाम में बहुत ही असरदार है। 
  2. पेट की सफाई करने से पाचन को मजबूत बनाने वाला है। 
  3. इसमें पायी जाने वाली सुक्रोज शीघ्र ही ग्लकोज में बदलती है। जिससे यह हमारी ऊर्जा जरूरतों को तुरंत पूरा करती है। 
  4. इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व, हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को सुदृढ़ बनाते है।
  5. रक्त शर्करा का स्तर कम होने से मधुमेह आदि में लाभकारी है। 
  6. आँखों के लिए हितकारी और रोशनी को बढ़ाने वाला है। 
  7. ह्रदय की रक्त वाहिनियों की सफाई कर, ह्रदय को स्वस्थ रखने में सहायक है। 
  8. शरीर में पायी जाने वाली मांसपेशियों को मजबूत देता है। 
  9. किडनी और लीवर को मजबूती देता है। 
  10. बार – बार प्यास लगने की समस्या को दूर करता है। 
  11. पित्त को सनुलित रखने के कारण, चेहरे पर कील – मुहासों नहीं होने देता। 
  12. त्वचा को चमकदार और जवां बनाये रखने में मददगार है। 
  13. सूजन को कम करता है।
  14. जोड़ों के दर्द और सूजन को दूर करता है।
  15. वजन प्रबंधन बहुत उपयोगी है। यह वजन घटाने और बढ़ाने दोनों में उपयोगी है। 

इस तरह के गुणों को अपने में रखने के कारन, खजूर गुड़ परिष्कृत चीनी का धरती पर उपलब्ध सर्व श्रेष्ठ विकल्प है। जिसको खाने से फायदे ही फायदे है।

खजूर गुड़ का मूल्य ( date jaggery price in hindi )

खजूर गुड़ खाने के फायदे और इसके मूल्य का मूल्यांकन किया जाया जाय, तो बहुत अंतर नहीं है। बाजार में यह गुण ताड़ गुड़ से कुछ अधिक मूल्य पर मिलता है। लेकिन गणना गुड़ से इसके मूल्य में काफी अंतर् है। फिर भी खजूर गुड़ खाने के फायदे और गन्ने गुड़ से मिलते वाले फायदे अलग है। हालाकिं उपयोगिता की दृष्टि से दोनों में समानता है।

खजूर के गुड़ का मूल्य और ताड़ के गुड़ का मूल्य लगभग सामान है। जो आसानी से 400 – 450 प्रति किलो के आस – पास मिलता है। आजकल खजूर गुण चूर्ण के रूप में भी मिलता है। जिससे आसानी से इसको चीनी के स्थान पर उपयोग कर सकते है।     

खजूर का गुड़ कहां मिलेगा

खजूर गुड़ खाने के फायदे इसकी मांग के मुख्य वजह है। जिसको जानने वाले लोग अपने आस पास के दुकानदारों से इसकी मांग करते है। लेकिन आज तकनीकी का युग है। जिसके कारण खजूर गुड़ ऑनलाइन ( date jaggery online ) आसानी से मिल जाता है।

आज के समय में लोग खजूर गुड़ को चीनी जैसे इस्तेमाल करते है। इसलिए बाजार की मांग के चलते अब खजूर गुड़ पाउडर ( date jaggery powder ) के रूप में भी उपलब्ध है। जबकि पिंड के रूप में आसानी से मिलता ही है।

BUY ONLINE NOW

उपसंहार :

खजूर गुण एक प्राकृतिक मीठा खाद्य पदार्थ है। जिसको खाने के जबरजस्त फायदे है। आजकल के ज्यादातर रोग चीनी के अधिक इस्तेमाल से होते है। जिसका खजूर गुड़ बहुत ही अच्छा विकल्प है। यह गुड़ शर्करा ( मिठास ) में सबसे न्यून ग्लाइसेमिक इंडेक्स रखता है। जिसके कारण खजूर गुड़ खाने के फायदे ही फायदे है।

हमारे आस पास मिलने वाले तीनों तरह के गुड़ में, खजूर गुड़ खाने के लिए सबसे सुरक्षित है। जिसका सेवन हम किसी के भी साथ आसानी से कर सकते है। जबकि सुक्रोज नामक शर्करा इसके ग्लाइसेमिक इंडेक्स को बढ़ने नहीं देती है। जिससे यह चीनी का सबसे अच्छा विकल्प है। इस कारण खजूर गुड़ को हमें अपने आहार में अवश्य शामिल कर आजमाना चाहिए।

ध्यान रहे : हर खजूर ताड़ हो सकता है, लेकिन हर ताड़ खजूर नही। क्योकि खजूर ताड़ की एक किस्म या प्रजाति है। इस कारण खजूर का पेड़ ताड़ परिवार का एक अभिन्न अंग है। जिसके रस से बनने वाला गुड़ पाम अथवा ताड़ गुड़ के नाम से जाना जाता है। लेकिन ताड़ों में खजूर के रस से बना गुड़ सर्वोकृष्ट है। जिसको आम और बीमार दोनों तरह के व्यक्ति खा सकते है। 

सन्दर्भ :

FAQ

क्या खजूर गुड़ मधुमेह के लिए अच्छा है?

मधुमेह इत्यादि जीर्ण रोगो के लिए खजूर सबसे सुरक्षित है। जिसको खाने से मीठे से न केवल तृप्ति मिलती है, बल्कि खजूर गुड़ में पाए जाने पोषण भी हमारे शरीर को प्राप्त होते है। 

क्या खजूर का गुड़ स्वास्थ्य वर्धक है? 

खजूर का गुड़ पोषकता में अधिक और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स रखने वाला होता है। जिससे यह खाने के सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक गुड़ है।   

खजूर का गुड़ कैसे बनता है?

आम गुड़ के जैसे ही खजूर गुड़ भी बनाया जाता है। अंतर केवल गन्ने और ताड़ के रस के स्थान पर, खजूर रस का प्रयोग किया जाता है। जिसका आग पर खौलाकर रस के पानी को वाष्पीकृत कर दिया जाता है। और शेष बचे ठोस और गाढ़े पदार्थ को पिंड का रूप देकर संरक्षित किया जाता है।   

1 thought on “खजूर गुड़ खाने के फायदे : date jaggery benefits in hindi”

Leave a Comment