आयुर्वेद ने प्रमेह के बिगड़े रूप को ही मधुमेह माना है। फिर चाहे वह किसी भी श्रेणी की हो। सब में मूत्र और रक्त में शर्करा का स्तर बढ़ा हुआ रहता है। जिसके बचाव के लिए शुगर रोगियों को खानपान आदि में, विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है। जैसे – शुगर में सुबह क्या खाना चाहिए?

आमतौर पर अपथ्यज, जन्मजात और वंशानुगत नामक तीन प्रकार के शुगर के रोगी देखने को मिलते हैं। जिनमें से लगभग 80% अपथ्यज, 16% जन्मजात और 4% वंशानुगत शुगर के रोगी होते है। इसमें भी जन्मजात और वंशानुगत शुगर के रोगियों का शरीर इन्सुलिन नहीं बना पाता या अपर्याप्त मात्रा एवं अनुपयुक्त गुणवत्ता का बनाता है। जिसके कारण इन्हें बाहर से इन्सुलिन पर निर्भर रहना पड़ता है। इस कारण इस श्रेणी के शुगर रोगी इन्सुलिन डिपेंडेंट कहलाते है।
जबकि अपथ्यज शुगर के रोगियों के शरीर में इन्सुलिन तो बनती है। लेकिन न्यून गुणवत्ता की। जिससे शर्करा के पाचन में इस इन्सुलिन का उपयोग नहीं हो पाता। जिसके परिणामस्वरूप मूत्र और रक्त में शर्करा का स्तर बढ़ा रहता है। फिर आयुर्वेद में चरक आदि ने मधुमेह को अनुषंगी रोग कहा है। जो अपने साथ बहुत सी बीमारियों को पैदा कर देता है। जिसके कारण हमें जानना और भी आवश्यक है कि शुगर में सुबह क्या खाना चाहिए?
शुगर में सुबह क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

आमतौर पर जिन शुगर रोगियों को बाहर से इन्सुलिन लेने की आवश्यकता होती है। उन्हें खानपान का विशेष ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है। जिसमे जन्मजात ( गर्भावस्था के दौरान होने वाले संक्रमण, दवा का दुष्प्रभाव, पोषण की कमी आदि से होने वाले विकार ) और वंशानुगत ( माता – पिता के रज और वीर्य से प्राप्त रोग ) आते है।
फिर अपथ्यज गलत खानपान की गड़बड़ी से होने वाली मधुमेह है। जो होती ही तब है जब हम दैनिक आहार-विहार में प्रमाद करते है। फिर चाहे हम अधिक पानी पिए या अधिक खाना खाये। क्योकि आयुर्वेद ने उपलक्षण से माना है कि ज्यादा पानी पीने से शुगर बढ़ती है। लेकिन यहाँ हम बात कर रहे है कि शुगर में सुबह क्या खाना चाहिए?
आयुर्वेद में मधुमेह ही नहीं, सभी रोगों में खानपान पर बहुत बल दिया गया है। लेकिन आज मधुमेह बहुत तेजी से बढ़ रही है। जिससे बचने के लिए लोग अक्सर पूछ बैठते है कि मधुमेह में सुबह उठकर क्या खाये? क्योकि हम जो आहार करते है। वह हमारे लिए ईंधन है। इसलिए रोग से बचाव और मुक्त होने में हमारे द्वारा खाया-पीया जाने वाला आहार भागीदार अवश्य है। इसलिए हमें जानना आवश्यक है कि शुगर में सुबह क्या खाना चाहिए?
मधुमेह में सुबह उठकर सबसे पहले क्या खाना चाहिए
शुगर में सुबह का नाश्ता से भी अधिक उपयोगी है। यह जानना कि सुबह उठते ही क्या खाना चाहिए? लेकिन अधिकांश समय हम खानपान की बात तो करते है। लेकिन दिनचर्या आदि की कोई बात ही नहीं आती। जबकि हमारे शरीरगत दोषों में, जितनी वैषम्यता लाने की क्षमता हमारा खानपान रखता है। उतना ही दिनचर्या और ऋतुचर्या भी रखता है।
जिससे बचने के लिए दिनचर्या और ऋतुचर्या के अनुकूल खानपान को व्यवस्थित करना आवश्यक है। लेकिन ज्यादातर लोग शुगर में सुबह क्या खाना चाहिए की ही बात करते है। जबकि हमारे दिन की शुरुआत हमारे सोकर उठने से होती है। जबकि लोग दिन का आरम्भ सुबह से मान बैठते है। जिसका तात्पर्य सूर्य उदय से है। फिर भी लोग यही जानने का प्रयास करते है कि शुगर में सुबह क्या खाना चाहिए?
आयुर्वेद के अनुसार लगभग सभी रोगों में, आंवला खाने के फायदे है। यह न केवल हमें मजबूत बनाता है। बल्कि हमारी आयु को भी बढ़ाता है। जिसके कारण शुगर की बीमारी में आंवला खाने का फायदा ही फायदा है। फिर चाहे हम आंवला का अचार या मुरब्बा। लेकिन मधुमेह खानपान की विसंगति से होने वाली बीमारी है। जिसमे यह समझना आवश्यक है कि शुगर में सुबह क्या खाना चाहिए?
शुगर में सुबह सोकर उठते ही आंवले और हल्दी का योग, गुनगुने पानी से करना बहुत ही लाभदायक है। यह प्रयोग हम सभी ऋतुओं में वर्ष भर आसानी से कर सकते है।
शुगर में आंवला और हल्दी खाने का फायदा

सर्दिया आते ही आंवला का मौसम शुरू हो जाता है। जिसमें लोग आंवले का जूस पीना पसंद करते है। डायबिटीज में आंवला जूस के फायदे है। जबकि अप्राकृतिक रूप से बाजार में मिलने वाले आंवला जूस के नुकसान है। इसलिए आज हमें जानना आवश्यक है कि किस आंवला जूस के फायदे और नुकसान है?
जबकि बागभट्ट जी ने तो प्रमेह रोगी को प्रतिदिन मात्रानुसार आंवले के जूस को दो विधियों से लेने को कहा है –
धात्रीरससप्लुतां प्राहेण हरिद्रां माक्षिकान्विताम || अष्टांग ह्रदय चिकित्सा अध्याय – 12/5 ||
- हल्दी के चूर्ण को मधु में मिलाकर चाटे, उसके बाद आंवले के जूस को पिए।
- अथवा हल्दी का चूर्ण और मधु को आंवले के रस में घोलकर पिए।
लेकिन आंवले का मौसम बीत जाने पर, आंवले को सुखाकर एवं कूट कर पाउडर बना लेते है। जिनका उपयोग हम पूरे वर्षभर बिना किसी परेशानी के कर सकते है। जिनसे होने वाले लाभ को आंवला पाउडर के फायदे है। लेकिन जिन शुगर रोगियों को आंवला के फायदे की जानकारी नहीं है। उन्हें जानना आवश्यक है कि शुगर में सुबह क्या खाना चाहिए?
सुबह में आवला पाउडर और घी में भुनी हल्दी ( रसोई में उपयोग होने वाली हल्दी ) को बराबर मात्रा में, गर्म पानी से लेना मधुमेहियों के लिए अत्यंत लाभकारी है। इस योग में हल्दी को भूनना इसलिए भी आवश्यक है कि हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन तभी पचता है। जब फैट ( वसा ) के साथ मिला हो। आमतौर पर आंवला सभी रोगों में रामबाण है। फिर आंवला अपने आप में एक श्रेष्ठ रसायन है। इसके अतिरिक्त आयुर्वेद में हजारों सालों से चिर, परीक्षित और प्रयुक्त है। जिसके सेवन से शुगर को नियंत्रित करने में सहायता अवश्य मिलती है।
चरक जी ने तो स्वस्थ व्यक्ति के लिए आंवला, मूग और जौ तीनों को नित्य सेवन के योग्य माना है। हालांकि यह निर्देश शुगर रोगियों पर भी लागू होते है। विशेषकर अपथ्यज मधुमेह में। बहुत से रोगों में हल्दी वाला दूध पीने के फायदे है। लेकिन शुगर रोग में नहीं। ऐसा चरक और सुश्रुत आदि का मत है।
निष्कर्ष :
आवला बहुत ही बढ़िया एंटीऑक्सीडेंट है। जबकि हल्दी अपने आप में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण रखने वाली है। लेकिन जब आंवला और हल्दी दोनों साथ में इस्तेमाल होते है। तो यह मधुमेह रोगियों के लिए बहुत ही गुणकारी सिद्ध होते है। लेकिन बहुत से लोग आज भी इन योगो से अपरिचित है। इसलिए पूछते है कि शुगर में सुबह क्या खाना चाहिए?
शुगर में सुबह सोकर उठते ही आंवला और घी में भुनी हल्दी को, समान भाग में मिलाकर गर्म पानी से लेना फायदेमंद है। फिर चाहे वह इन्सुलिन-डिपेंडेंट शुगर का मरीज हो अथवा इन्सुलिन-इंडिपेंडेंट मधुमेह रोगी।
जन्मजात और वंशानुगत शुगर असाध्य रोग हैं। जिसका बहुत प्रयास करने पर भी उपचार नहीं किया जा सकता। इससे केवल और केवल सावधानीपूर्वक खानपान और दिनचर्या आदि का पालन करके ही बचा जा सकता है। जबकि अपथ्यज मधुमेह पूरी तरह से साध्य है। जिसको औषधि, खानपान में परहेज और मेहनत आदि के बल पर जीता जा सकता है, अन्यथा नहीं।
उद्धरण :
अष्टांग ह्रदय चिकित्सा अध्याय – 12/5