भारत में सर्दियों का आरम्भ होते ही तापमान गिरने लगता है। जो धीरे – धीरे कम होता हुआ, इतना कम हो जाता है कि घने कुहरे और सर्द हवाओं में बदल जाता है। जिससे बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों का उपयोग करने लगते है। फिर भी ठंड हमारा पीछा नहीं छोड़ती। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ठंड से बचने के लिए क्या खाएं?
आमतौर पर शहरों में ठंड से बचने के लिए हीटर का प्रयोग किया जाता है। जबकि ग्रामीण इलाकों में ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया जाता है। फिर भी ठंड अपना असर दिखा ही देती है। जिससे बचने के लिए हमारे पास एक ही उपाय बचता है। वह है ठंड में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?
दादी मां के नुस्खों में सोंठ के साथ गुड़ खाना, ठंड से बचने का तरीका माना गया है। हालाकिं चीनी के स्थान पर गुड़ खाने के फायदे है। फिर भारत में तो मकर संक्रांति का पर्व गुड़ और तिल आदि खाकर मनाया जाता है।
ठंड का असर नौजवानों और बच्चों पर उतना नहीं दिखाई पड़ता। जितना कि प्रौढ़ों और बूढ़ों पर। इसलिए बच्चे और युवा ठंड की चपेट में अक्सर आ जाते है। जिससे बचने के लिए उन्हें जानना जरूरी है कि ठंड से बचने के लिए क्या करना चाहिए।
ठंड से बचने के उपाय ( thand se bachne ke upay )
सामान्यतया सर्दियों के दिनों में बाल – बच्चों की देखरेख अधिक करनी पड़ती है। जिससे हर माता – पिता के मन में बस एक ही सवाल होता है। आखिर ठंड से बचने के लिए क्या करना चाहिए?
आमतौर पर ठंड से बचने के लिए ऊनी कपडे पहने जाते है। शरीर को गर्म रखने के लिए आग का सहारा लिया जाता है। फिर भी ठंड अधिक होने पर अक्सर ठंड लग ही जाती है। जिसके कारण हमारा ध्यान जाता है – खानपान पर। इस कारण जानना जरूरी हो जाता है कि ठंड में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?
इसमें कोई दो राय नहीं कि खानपान के द्वारा ठंड लगने से बचा जा सकता है। क्योकि आयुर्वेद में ठंड से बचने का उपाय बताया गया है। ऐसे में यह जान लेना और भी महत्वपूर्ण है कि ठंड से बचने के लिए क्या खाएं?
ठंड से बचने के लिए क्या खाएं ( thand se bachne ke liye kya khaye )
आयुर्वेद में ठंड से बचने के घरेलू उपाय सुझाये गए है। जो बहुत ही गुणकारी और आसानी से व्यवहार में उतरने वाले भी है। जैसे –
- मौसमी ताजे और खट्टे फल जरूर खाये। जैसे – आंवला, अमरुद, संतरा, कैथा एवं इमली आदि।
- ठंड से बचाने में गर्म मसाले बहुत ही असरदायी है। जैसे – जायफर, सोंठ, काली मिर्च, बड़ी इलायची, जावित्री, छबीला, पोस्ता दाना आदि।
- तासीर में उष्ण पदार्थों का सेवन करे। जैसे – घी, गुड़, मधु, बादाम तेल, दालचीनी, मुलेठी आदि।
- मौसमी ताजी और हरे पत्तेदार सब्जियों का सेवन करे। जैसे – बथुआ, सरसों, मेथी, पालक आदि।
- सूखे मेवे जैसे – बादाम, अखरोट, खजूर, काजू, किशमिश आदि का सेवन करे।
- दालों में उड़द, चना आदि का भरपूर सेवन करे।
- रोटियों में बाजरे और मक्के की रोटी का सेवन करें।
- भरपूर मात्रा में पानी का सेवन अवश्य करे। पानी की कमी होने से डिहाइड्रेशन होने से ठंड लगने की संभावना बढ़ जाती है।
- शरीर को गर्म रखने के लिए दिन में अदरक, हल्दी वाला दूध, केसर दूध एवं टमाटर का सूप आदि ले।
- गुड़ में बने तिल के लड्डू को खाये।
- मूमफली का सेवन गुड़ या नमक के साथ करे।
- सर्दियों में कुछ देर तक धूप का सेवन अवश्य करे।
ठंड से बचने के लिए क्या न खाएं
आयुर्वेद ने विधि के साथ निषेध को स्वीकारा है। जिसका ध्यान रखे बिना ठंड से बच पाना संभव नहीं। इसलिए ठंड से बचने के लिए क्या खाएं को जान लेने के बाद, यह जानना आवश्यक है कि ठंड से बचने के लिए क्या न खाएं?
- तासीर में ठंडे पदार्थों का सेवन न करे। जैसे – आइसक्रीम एवं बर्फ आदि।
- शाम और रात्रि के समय फल न खाएं।
- बिना अनुपान के मूमफली का सेवन न करे।
- छाछ का प्रयोग न करे।
- अधिक ठंडे जल को न पिएँ।
- खाली पेट रहने से बचे।
- नहाते समय पहले सिर पर पानी डालने से बचे।
- बहुत अधिक तला – भुना खाने से बचे।
- पूरी नींद ले।
- चीनी का बिलकुल भी प्रयोग न करे।
उपसंहार :
ठंड से बचने के लिए खाने – पीने पर ध्यान रखना आवश्यक है। लेकिन इसके साथ सर्दियों के अनुकूल स्वेटर, टोपी, मफलर जैसे गर्म कपड़ों की भी आवश्यकता होती है। आमतौर पर दोनों में तालमेल न सधने पर ही हम पर ठंड अपना असर दिखाती है।
सर्दियों से बचने के लिए जितनी आवश्यकता आहारचर्या की है। उतनी ही आवश्यकता दिनचर्या की भी है। जिसका ध्यान न रखने पर ठंड लग सकती है। इसके साथ ठन्डे पानी से स्नान, दोपहिया अथवा खुले वाहन पर सवारी करने पर भी ठंड लगने की संभावना होती है।
सन्दर्भ :
FAQ
ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए क्या खाएं?
ठंड के समय शरीर को गर्म रखने के लिए गर्म मसालों, मेवों, मौसमी और खट्टे फलों, उड़द की दाल के सहित घी और गुड़ का भरपूर मात्रा में सेवन करे।
ठंड से बचने के लिए क्या पहने?
ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों की कई परत पहनने की आवश्यकता पड़ती है। इसके साथ माथे और कान को ढकना भी आवश्यक है। लेकिन कपडे गीले होने पर उन्हें तुरंत बदलना आवश्यक है। ऐसा न करने पर ठंड लगना तय है। खासकर तब जब कुहरे और ढूंढ से धूप न निकल रही हो।
ठंड से बचने के लिए क्या करें?
ठंड से बचने के लिए गर्म पेय पदार्थों, ताजी, हरी और पत्तेदार सब्जियों आदि के सहित गुड़ और घी का सेवन करे। सर्दी – जुकाम होने पर तुरंत उपचार करे। ठन्डे पानी से न नहाये आदि।
ठंड लगने पर बहुत ही तेज और विकराल लक्षण देखे जाते है। जिनको सर्दियों में रोकने के लिए यह जानना जरूरी है कि ठंड से बचने के लिए क्या खाएं और क्या न खाये?
Its like you read my mind You appear to know so much about this like you wrote the book in it or something I think that you can do with a few pics to drive the message home a little bit but instead of that this is excellent blog A fantastic read Ill certainly be back