एक बार करने से प्रेग्नेंट होते हैं?

जिनकी अभी नई – नई शादी हुई है। वो मौज मस्ती तो खूब करना चाहते है, लेकिन बच्चा नहीं चाहते। किन्तु अपने नव विवाहित साथी के हाव – भाव, उन्हें अपनी ओर लुभा ही लेते है। जिससे दोनों में कई बार असुरक्षित शारीरिक संबंध बन जाता है। इस कारण नव विवाहित जोड़ों के मन में, एक बात चलती रहती है कि क्या एक बार करने से प्रेग्नेंट होते हैं? लेकिन जिनकी शादी को दो – तीन वर्ष बीत गए हैं, वो प्रेग्नेंट कैसे होते हैं के उपायों अपनाते है। किन्तु सफल नहीं होते, इसलिए इनके दिमाग में एक बार करने से प्रेग्नेंट होते हैं को लेकर शक बना रहता है। 

एक बार करने से प्रेग्नेंट होते हैं

जब पति – पत्नी काफी समय से दूर रहते है, तब इनके मिलने पर प्रेम उमड़ने लगता है। जिसमे सेक्स एक दूसरे पर प्यार और विश्वास जताने का एक जरिया बनता है। जिससे इस समय दोनों ओर से संबंध बनाने को लेकर, सकारात्मक इशारे बाजी होने लगती है। जिसमें दोनों लोग स्वयं को रोक नहीं पाते और संबंध बना डालते है। जिसमे कभी कभार गर्भनिरोधक उपायों के बिना भी फिजिकल रिलेशन बन जाया करता है। जिससे यदि अनुकूल समय रहा तो महिला का गर्भ टिक सकता है। इसलिए महिला और पुरुष दोनों को पता होना चाहिए कि पीरियड के कितने दिन पहले प्रेग्नेंट हो सकते हैं

हमारे समाज में संबंध बनाने को लेकर, लड़की से अधिक दबाव लड़के पर होता है। जिससे लड़का नए – नए रिश्ते में संबंध को लेकर खटास नहीं डालना चाहता। फिर चाहे वह शादी के पहले मिले या बाद दोनों में संबंध बनना आम बात है। आजकल तो शादी से पहले डेटिंग और शादी के बाद हनीमून का रिवाज चल गया है। जिसमे लड़का और लड़की दोनों एक साथ और एकांत में होते है। जिससे इस दौरान संबंध बनना लाजिमी है।  

क्या एक बार करने से प्रेग्नेंट होते हैं ( kya ek baar karne se pregnant hote hain )?

इस कारण भी नवविवाहित लड़कियों में अनचाही प्रेगनेंसी की संभावना पायी जा सकती है। जिससे बचने के लिए पीरियड के कितने दिन पहले सम्बन्ध बनाना चाहिए को जानना आवश्यक हो जाता है। क्योकि आमतौर पर यह देखा जाता है कि यदि लड़की सेक्स के लिए मना करती है, तो उसे नाजुक और कमजोर कहकर छोड़ दिया जाता है। लेकिन यदि लड़का मना कर दे तो उसे नपुंसक ही कह दिया जाता है।

जिससे बहुत बार ऐसा होता है कि महिला के मना करने पर भी जोश में आकर पुरुष संबंध बना डालते है। लेकिन यदि पीरियड के 10 दिन बाद संबंध बनता है तो यह महिला के प्रेग्नेंट होने का समय हो सकता है। जिसमे सम्बन्ध बनने पर, महिलाओं में गर्भवती होने की संभावना पाई जाती है। इसलिए इस समय स्वयं पर नियंत्रण रखना अत्यावश्यक है। वही इस अवधि के बीत जाने पर, महिलाओ में गर्भ रुकने की संभावना नहीं रह जाती।   

वही अनुभवी लोगो से भी कभी कभार जोश में भूल हो जाती है। फिर चाहे वह महिला की ओर से हो या पुरुष की ओर से, खामियाजा दोनों को ही भुगतना पड़ता है। जिससे इनके मन में आशंका बनी रहती है कि महिला कितनी बार करने से प्रेग्नेंट हो जाती है? किन्तु ऐसी महिलाए जो प्रेगनेंसी के लिए प्रयासरत है। उनके दिमाग में प्रेग्नेंट होने के लिए कब सम्बन्ध बनाना चाहिए की बात चलती रहती है। इसलिए दोनों प्रकार के जोड़ों के लिए एक बार करने से प्रेग्नेंट होते हैं को जानना फायदेमंद है।  

प्रेग्नेंट होने का समय ( best time to get pregnant in hindi )

आखिर प्रेग्नेंट होने का समय

पुरुष जब से युवावस्था को प्राप्त होता है। तभी से उसमे गर्भ धारण कराने की क्षमता पाई जाती है। जबकि महिलाए मासिक धर्म के कुछ विशेष दिनों में ही गर्भ धारण कर पाती है। यह ईश्वर की ओर से हर महिला और पुरुष को प्राप्त वरदान है। इसलिए पुरुष हर दिन गर्भ धारण करा सकता है, लेकिन महिला हर दिन गर्भ धारण नहीं कर सकती। इसलिए जो महिलाए गर्भ धारण करना चाहती है। उन्हें अक्सर यह जानने की आवश्यकता पड़ती है कि प्रेग्नेंट होने का सही समय कौन सा है?

महिलाओं के प्रेग्नेंट होने का सही समय, उनका ओवुलेशन पीरियड होता है। जो महिला को हर माह आने वाली माहवारी के दौरान, केवल कुछ ही दिन का होता है। यह किसी भी महिला के गर्भ धारण का सबसे उपजाऊ समय होता है। जिसमे एक बार सम्बन्ध बना कर भी, महिला प्रेग्नेंट हो सकती है। ऐसा बहुत सी महिलाओ का अनुभव है। इसलिए प्रेग्नेंट होने वाली महिलाए सोच सकती है कि एक बार करने से प्रेग्नेंट होते हैं? जिसके बीत जाने पर अमूमन महिला गर्भ धारण नहीं कर पाती। 

लेकिन अधिकतर महिलाए अपने ओव्यूलेशन को ठीक से जान नहीं पाती। फिर चाहे इसके कोई भी कारण क्यों न हो। इस कारण कुछ महिलाओं में बार – बार गर्भ ठहरने लग जाता है। जिससे परेशान होकर वे महिला प्रेग्नेंट कब नहीं होती है को तलासने में जुट जाती है। वही कुछ महिलाओं को चाहने पर भी गर्भ नहीं रुकता। इस कारण इनके मन में अक्सर महिला प्रेग्नेंट कैसे होती है की बात चलने लग जाती है। 

महिला कितनी बार करने से प्रेग्नेंट हो जाती है?

कितनी बार करने से प्रेग्नेंट हो जाती है

हालाकिं महिलाओं के प्रेग्नेंट न हो पाने के बहुत से कारण हो सकते है। जिसमे से कुछ शारीरिक और कुछ मानसिक भी होते है। जिनका प्रभाव महिला के कार्य कलापों में दिखाई पड़ता है। जिनको आधार बनाकर ही, महिला के रोग और दोष की पहचान की जाती है। तदनुरूप दोष का आपनोदन कर, स्वभाव सिद्ध स्वास्थ्य की अभिव्यक्ति कराई जाती है। तब जाकर कही स्वस्थ और दीर्घायु संतान की हमें प्राप्ति होती है।  

लेकिन इसके लिए पति – पत्नी में, सही समय पर सम्बन्ध बनना अपेक्षित है। किन्तु अधिकांश मामलों में ऐसा हो नहीं पाता। जिसके कारण बहुत सी महिलाओं का गर्भ रुकने में कठिनाई होती है। इसलिए गर्भ न रुकने के प्रमुख कारणों में शामिल है, सही समय पर महिला और पुरुष में सम्बन्ध न बन पाना। जिससे उलझकर उनके मन में प्रेग्नेंट कितने दिन में होते है की बात आने लग जाती है।

परन्तु आमतौर पर लोगो में यह धारणा प्रचलित है कि महिला एक बार सम्बन्ध बनाने से प्रेग्नेंट नहीं होती। इसकारण एक बार करने से क्या प्रेग्नेंट हो जाते हैं के प्रश्न खड़े किये जाते है। जबकि वास्तव में यदि महिला ओव्युलेट ( अंडे दे रही हो ) कर रही हो तो एक बार करने से भी प्रेग्नेंट हो सकती है। यदि महिला और पुरुष दोनों पूरी तरह से स्वस्थ और निरोग हो। लेकिन अधिकांश मामलों में ऐसा नहीं हो पाता। जिससे महिलाओं के मन में बच्चा पैदा करने के लिए कितनी बार सम्भोग करना चाहिए की बात आने लगती है। 

क्या पीरियड के 10 दिन बाद गर्भ ठहरता है?

एक बार करने से प्रेग्नेंट होते हैं को जान लेने के बाद बारी आती है, महिला के गर्भ ठहरने की। जो अमूमन पीरियड के 10 दिन बाद होता है। लेकिन जरूरी नहीं कि सभी महिलाओं में ऐसा हो ही। क्योकि कोई भी महिला अपने ओव्यूलेशन के दौरान ही गर्भ धारण करती है। जो पीरियड की ब्लीडिंग बंद होने के लगभग एक हफ्ते बाद का समय होता है। लेकिन महिला में होने वाले मासिक धर्म की अवधि पर ही, उसके ओव्यूलेशन के दिन निर्भर करते है।

इसलिए यदि महिला की माहवारी 21 दिनो की है, तो महिला का ओव्यूलेशन पीरियड के 10 वे दिन या उससे पहले भी हो सकता है। वही यदि महिला का पीरियड 30 दिन से अधिक है, तो उसका ओवुलेशन पीरियड आने के 12 वे दिन से लेकर 14 दिन के आस पास हो सकता है। इसलिए पीरियड के 10 दिन बाद ब्लीडिंग आना स्पॉटिंग का लक्षण हो सकता है। जो गर्भ के ठहरने का संकेतक माना गया है। 

उपसंहार :

महिलाओं के प्रेग्नेंट होने का समय, उनके मासिक धर्म के दौरान आने वाला ओवुलेशन पीरियड है। जो अमूमन  पीरियड के 10 दिन बाद आता है। इस समय महिला अपने अंडाशय से परिपक्व अण्डों का उत्सर्जन करती है। जिसमे सम्बन्ध बनाने से महिलाओ के ओवरी से निकलने वाले अंडे बड़ी आसानी से निषेचित हो जाते है। इसलिए यदि महिला इस दौरान, अपने पुरुष साथी से सम्बन्ध बनाये तो एक बार में भी प्रेग्नेंट हो सकती है।

लेकिन अक्सर ऐसा नहीं हो पाता। जिसके कारण लोगो को संशय बना रहता है कि एक बार करने से प्रेग्नेंट होते हैं? महिला को गर्भवती होने के लिए सही समय पर सम्बन्ध बनाने की आवश्यकता पड़ती है। न कि केवल सम्बन्ध की। जबकि लोक व्यवहार में आम धारणा है कि महिलाओं को प्रेग्नेंट होने के लिए कई बार करना पड़ता है। जिसके लिए अक्सर लोग यह जानने की कोशिश में लगे रहते है महिला कितनी बार करने से प्रेग्नेंट हो जाती है?  

सन्दर्भ :

भाव प्रकाश – गर्भ प्रकरण

चरक शरीर अध्याय – 02,04,08

सुश्रुत शरीर अध्याय – 04

FAQ

प्रेग्नेंट होने का समय कब होता है?

महिलाओं में प्रेग्नेंट होने का सबसे अच्छा समय उनका उपजाऊ दिन होता है। जिसे ओवुलेशन का समय कहा जाता है। जिसमे महिला अंडाशय से परिपक्व अंडे निकलते है। जो शुक्राणुओं से निषेचित होकर, महिला को प्रेग्नेंट कर देते है।   

प्रेगनेंसी कब से मानी जाती है?

महिलाओं का गर्भ फर्टिलाइजेशन होने के लगभग एक सप्ताह बाद ठहरता है। तभी से महिला को प्रेग्नेंट माना जाता है। 

प्रेग्नेंट होने में कितना समय लगता है?

आमतौर पर महिलाओ में फर्टिलाइजेशन होने बाद, गर्भ को ठहरने में लगभग एक सप्ताह का समय लग जाता है।  

प्रेग्नेंट होने के लिए दिन में कितनी बार करना चाहिए?

महिला को प्रेग्नेंट होने के लिए उसके सबसे उपजाऊ समय पर सम्बन्ध बनाना होता है। फिर चाहे वह समय दिन का हो या रात्रि का। यदि सब कुछ सामान्य रहा तो ओवुलेशन के समय एक करने पर भी महिला प्रेग्नेंट हो सकती है।   

कितनी बार करने से प्रेगनेंसी होगी?

महिलाओं में प्रेगनेंसी बार – बार सम्बन्ध बनाने से नहीं, बल्कि सही समय पर सम्बन्ध बनाने पर होती है। जिसमे यदि महिलाओ का ओव्यूलेशन समय हो तो एक बार करने पर भी महिला प्रेग्नेंट हो सकती है।   

पहली बार संबंध बनाने से लड़की प्रेग्नेंट हो सकती है? 

यदि लड़की में मासिक धर्म आने शुरू हो गए है। तब पहली बार सम्बन्ध बनाने पर भी, लड़की के प्रेग्नेंट होने की संभावना बनी रहती है।   

7 thoughts on “एक बार करने से प्रेग्नेंट होते हैं?”

  1. Wonderful beat I wish to apprentice while you amend your web site how could i subscribe for a blog web site The account aided me a acceptable deal I had been a little bit acquainted of this your broadcast provided bright clear idea

    Reply
    • सुझाव देने के लिए धन्यवाद. गर्भावस्था से सम्बंधित कई ब्लॉग वेबसाइट पर प्रकाशित है. आप चाहे तो उन्हें भी पढ़ सकते है. इसके लिए आप वेबसाइट की कैटेगरी – प्रेगनेंसी में जाए

      Reply

Leave a Comment