महिला प्रेग्नेंट कैसे होती है : mahila pregnant kaise hoti hai

शादी होने के कुछ वर्ष बीतते ही, माँ बनने की उत्सुकता महिलाओं में देखी जाने लगती है। जिसके लिए वे अपनी ओर से प्रयास भी करती है। परन्तु गर्भ धारण की जटिल प्रक्रिया को नहीं जानती। जिससे कुछ महिलाओं में गर्भ ठहर जाता है, लेकिन कुछ महिलाओं को बार – बार कोशिश करने के बाद भी गर्भ नहीं रुकता। इस कारण इनके मन में महिला प्रेग्नेंट कैसे होती है की बात आने लगती है। 

महिला प्रेग्नेंट कैसे होती है

आमतौर पर लोग यह समझते है कि स्त्री – पुरुष के संबंध बनाने पर, महिला गर्भवती होती है। लेकिन ऐसा करने के बावजूद भी कुछ महिलाए गर्भ धारण नहीं कर पाती। क्योकि उन्हें पर्याप्त अनुभव न होने से, यह नहीं पता होता कि महिला प्रेग्नेंट कब नहीं होती है और कब होती है।  

सामान्यतया स्वस्थ महिलाऐं नियमित संबंध बनाने पर, आसानी से गर्भवती हो जाती है। जिनमे ज्यादातर वो महिलाऐं होती है। जिनका मासिक धर्म नियमित और निश्चित समय अंतराल पर होता है। फिर भी गर्भधारण करने के लिए पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिएजानने के कारण गर्भवती नहीं कर पाती।

आजकल की नव विवाहित युवतिया, शादी के बाद भी कैरियर पर अधिक ध्यान देती है। जिससे शादी के कई वर्ष बीतने पर भी नहीं जान पाती, कि संबंध बनाने के बाद पीरियड के कितने दिन पहले प्रेग्नेंट हो सकते हैं? जिसके कारण यह धीरे – धीरे मेनोपॉज के करीब पहुंचने लगती है। जिससे झुंझला कर लड़कियां प्रेग्नेंट कैसे हो सकती हैं के उपाय खोजने लगती है। 

किन्तु आजकल का वातावरण और कार्यशैली दोनों में बदलाव हो जाने से, हर व्यक्ति बीमार सरीखा दिखाई पड़ता है। जिसके कारण खानपान में मिलावट, दिनचर्या में गड़बड़ी और परिश्रम का अभाव आदि देखा जाता है। जिससे महिलाओ को गर्भ धारण करने में, अक्सर कठिनाई का सामना करना पड़ता है।  

आखिर महिला प्रेग्नेंट कैसे होती है ( mahila pregnant kaise hoti hai )

आमतौर पर ऐसी मान्यता हैं कि महिला के प्रेग्नेंट होते ही, माता – पिता बनने के यात्रा शुरू होती है। लेकिन वास्तव में इसके पूर्व बहुत सी प्रक्रियाओं से महिला और पुरुष को गुजरना होता है। इस कारण हर कपल्स में गर्भ न रुकने का कारण अलग – अलग होता है।

जब तक गर्भ न ठहरने का कारण, महिला को पता नहीं लग जाता। तब तक महिला प्रेग्नेंट नहीं होती और महिला प्रेग्नेंट कैसे होती हैं के उलटफेर में फसी रहती है। जिससे महिला में तनाव होता है। जो प्रेग्नेंसी के लिए खतरनाक हो सकता हैं, क्योकि तनाव बढ़ने से महिला में पाए जाने वाले हार्मोन असंतुलित हो जाते है। 

जिससे महिलाओ का पीरियड साईकिल इर्रेगुलर हो जाता है। जो पी सी ओ डी जैसी समस्याओं का कारण बनता है। जिससे आमतौर पर लडकियां और महिलाऐं अपरिचित होती है। परन्तु चिकित्सानुसार यह गर्भ धारण न होने के प्रमुख कारणों में शामिल है। 

महिला को गर्भधारण करने के लिए स्वस्थ होना ही पर्याप्त नहीं। बल्कि इसके साथ सही समय पर संबंध बनाना होता है। जो नए जोड़ों को पता नहीं होता। इसलिए वह गर्भ धारण करने के लिए नियमित रूप से, सुरक्षा के बिना संबंध बनाने लगते है। फिर चाहे पीरियड की क्यों न चल रहा हो। हालाकिं संबंध बनाने से पीरियड में प्रेग्नेंसी हो सकती है। 

लेकिन पीरियड में संबंध बनाने के नुकसान है। जिससे बचने के लिए पीरियड के दौरान, संबंध न बनाने की सलाह विशेषज्ञों द्वारा दी जाती है। लेकिन इसको लेकर कई तरह के विरोधाभाष भी सुनने को मिलते है।     

महिला प्रेग्नेंट कब होती है ( mahila pregnant kab hoti hai )

mahila pregnant kab hoti hai

महिला प्रेग्नेंट कैसे होती हैं को समझने के लिए, महिला गर्भवती कब होती हैं ( mahila garbhvati kab hoti hai ) को जानना जरूरी है। क्योकि प्रेग्नेंसी में समय सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण है। लेकिन जिनको यह बात नहीं पता होती वह अक्सर, क्या पीरियड में संबंध बनाना चाहिए के फेर में फंसे रहते है।  

ज्यादातर विवाहित जोड़े प्रेग्नेंट होने के लिए, संबंध बनाना आवश्यक मानते है। जबकि चिकित्सा विज्ञान गर्भधारण करने के लिए संबंध के साथ – साथ, समय को महत्व देती है। जो महिलाओं में प्राकृतिक रूप से प्रति मास कुछ दिन ही पाई जाती है।

जिसको महिला की उपजाऊ खिड़की ( फर्टाइल विंडो ) कहा जाता है। जो चिकित्सानुसार महिलाओं का ओव्यूलेशन समय है। इस दौरान महिला गर्भ धारण के लिए सबसे अधिक उपजाऊ होती है। जिससे भ्रूण बनाने वाले अंडे आसानी से फैलोपियन ट्यूब में फर्टीलाइज्ड होकर जाइगोट बनाते है। जो भूर्ण बनने का पहला चरण कहा जाता है। 

इसके बाद यही जाइगोट तेजी से गर्भाशय की ओर बढ़ता है। जिसमे इसको लगभग एक सप्ताह का समय लगता है। इसके बाद यह तेजी से विखंडित होकर, गेंद का आकार लेता है। जिसे ब्लास्टो सिस्ट कहा जाता है। इस स्थिति तक केवल 20 – 30% निषेचित अंडे ही पहुंच पाते हैं।

यही ब्लास्टो सिस्ट प्रेग्नेंसी हार्मोन एच सी जी ( HCG ) बनाते है। जो ओवरी को यह बताता हैं कि अब अंडे परिपक्व करना बंद कर दे। प्रेग्नेंसी टेस्ट के दौरान भी इसी हार्मोन्स का पता चलता है। जो महिला के गर्भवती होने का सूचक माना गया है। जिसके बाद महिलाओं में प्रेगनेंसी के लक्षण पाए जाने लगते है। जैसे – उल्टियां आना आदि। 

महिला को कैसे प्रेग्नेंट करते है ( mahila ko kaise pregnant karte hain )

ऐसे विवाहित पुरुष जो पिता बनना चाहते हैं। वो अक्सर पत्नी को प्रेग्नेंट कैसे किया जाता है के उपाय तलासते रहते है। लेकिन गर्भ धारण न होने के कारण नहीं जानते। जिससे महिलाओं द्वारा इन पर, इनके पौरुष को लेकर सवाल उठाये जाने लगते है।  

लेकिन महिला के गर्भवती होने के लिए, केवल पुरुष का फर्टाइल होना जरूरी नहीं। बल्कि महिला का भी ओवुलेशन करना जरूरी है। इन सबके बाद सही समय पर, दोनों में संबंध बनना भी जरूरी है।

ताकि महिला की ओवरी से निकलने वाले अण्डों को, पुरुष शक्राणु जल्दी से जल्दी निषेचित कर सके। फिर चाहे वह फैलोपियन ट्यूब हो या गर्भाशय।

जिसके लिए पुरुष और खासकर महिला को, अपने मासिक धर्म ठीक – ठीक परखना होता है। जिससे विवाहित जोड़े को यह पता चल सके, कि महिला के गर्भवती होने के लिए सबसे उपयक्त दिन कौन सा है?

आमतौर पर यह महिलाओं में पीरियड ख़त्म होने के, एक हफ्ते बाद और पीरियड आने के दो हफ्ते पहले का समय होता है। जिसके दौरान संबंध बनाने पर, महिला के गर्भ धारण की संभावना सबसे अधिक पायी जाती है।

बीवी को प्रेग्नेंट कैसे किया जाता है ( how a woman gets pregnant by a man in hindi )

बीवी को प्रेग्नेंट कैसे किया जाता है

हर बीबी की ख्वाहिश मां बनने की होती है। जिसके लिए वह निकाह के बाद अपने शौहर से संबंध भी बनाती है। लेकिन कुछ लोग अथक प्रयास करने के बाद भी, अम्मी और अब्बू नहीं बन पाते। क्योकि उनके शौहर बीवी को प्रेग्नेंट करने के तरीके नहीं जानते।

बीबी को प्रेग्नेंट करने के लिए, उसके सबसे उपजाऊ समय पर यौन क्रिया करना होता है। जो बीवी का ओव्यूलेशन पीरियड होता है। यह अक्सर पीरियड ख़त्म होने के एक हफ्ते बाद आता है। जिसके दौरान महिला की योनि से अंडे की सफेदी लिए, चिकना और गाढ़ा द्रव निकलता है। इसके साथ योनि में खुजली होती है। जिसको मिटाने के लिए वह सेक्स करने की इच्छा भी प्रकट करती है। 

जिसके कुछ दिन पहले से लेकर द्रव निकलने तक, शौहर यदि संबंध बनाये तो बीबी आसानी से प्रेग्नेंट हो सकती है। क्योकि इस समय उसके ओवरी से अंडे निकलते है। जो लगभग 24 घंटों तक जीवित रहते, जबकि पुरुष शुक्राणु 96 – 120 घंटे तक जीवित रहते है। जिससे इस समय महिलाओं में, प्रेग्नेंट होने की संभावना सबसे अधिक पायी जाती है। 

महिला शादी के बाद प्रेग्नेंट कैसे होते हैं ( how to make a woman pregnant after marriage in hindi )

सनातन धरम को मानने वाले, विधिवत विवाह होने के बाद बच्चे को जन्म देते है। जिसका करीब – करीव अन्य पंथों को मानने वाले भी अनुशरण करते है। ऐसा होने पर बच्चे की देखभाल और पढाई लिखाई सुचारु रूप से हो पाती हैं। 

जिसके लिए सनातन धर्मियों के यहाँ गर्भाधान संस्कार की बात बतलाई गई है। जिसका शत – प्रतिशत समर्थन आयुर्वेद चिकित्सा के आचार्य करते है। जिसमे महिला को उसके ऋतुकाल में अपने पति से समागम कराया जाता है। जिसके परिणाम स्वरूप बच्चे का जन्म होता है। 

उपसंहार :

महिलाऐं ओव्यूलेशन पीरियड के दौरान संबंध बनाने से, प्रेग्नेंट हो जाया करती है। जिसके लिए महिलाओं को अपने मासिक चक्र के दिनों और समय दोनों पर, बराबर ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। जिससे उनको उनके ओवुलेशन के सही दिन का अनुमान लग सके। ताकि प्रेग्नेंट होने के सबसे उपजाऊ दिन से, कुछ दिन पहले से लगातर संबंध बनाकर अपनी प्रेग्नेंसी को कंफर्म कर सके।   

लेकिन आज भी बहुत से लोग प्रेग्नेंसी के गूढ़ रहस्यों से अनजान रहते है। जिसके कारण बार – बार प्रयास करने पर भी महिला प्रेग्नेंट नहीं होती। जिससे झुँझला कर लोग महिला प्रेग्नेंट कैसे होती है की कोशिश में लग जाते है। यह समस्या अक्सर हाल में ब्याही लड़कियों में ज्यादा देखने को मिलती है।  

सन्दर्भ :

भाव प्रकाश – गर्भ प्रकरण 

FAQ

क्या पुरुष प्रेग्नेंट हो सकते हैं?

नहीं, क्योकि पुरुषो में गर्भाशय और योनि नहीं पायी जाती। जो गर्भ धारण करने के लिए आवश्यक है।  

पुरुष महिला को प्रेग्नेंट कैसे करता है?

महिला के ऋतुकाल में समागम करने से महिला अक्सर गर्भवती हो जाती है।  

बीवी प्रेग्नेंट कैसे होती है?

बीबी को प्रेग्नेंट करने के लिए, पीरियड के हफ्ते भर बाद का समय सबसे अच्छा होता है। जिसमे संबंध बनाने पर महिला आसानी से प्रेग्नेंट हो सकती है।  

महिला को प्रेग्नेंट कैसे करें?

यदि पुरुष महिला के ओवुलेशन के दौरान समबन्ध बनाये तो, उसके गर्भ धारण करने की संभावना सबसे अधिक पायी जाती है। 

5 thoughts on “महिला प्रेग्नेंट कैसे होती है : mahila pregnant kaise hoti hai”

  1. I loved even more than you will get done right here. The picture is nice, and your writing is stylish, but you seem to be rushing through it, and I think you should give it again soon. I’ll probably do that again and again if you protect this hike.

    Reply
  2. Excellent beat, I would like to assist you in refining your website by demonstrating how to subscribe for a blog site. The account provided me with a substantial amount of assistance, and although I was somewhat familiarized with this, your broadcast offered a crystal-clear understanding.

    Reply

Leave a Comment