खाना खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए?

शरीर की नमी को बनाये रखने में पानी का अभूतपूर्व योगदान है। इसी लिए प्यास लगने पर हम पानी पीते है। फिर चाहे वह भोजन करते समय लगे या उसके बाद। प्यास लगने पर पानी पीने के फायदे है। लेकिन भोजन करते समय थोड़ी – थोड़ी मात्रा में प्यास न लगने पर भी, भोजन को पचाने के लिए पानी पीना जरूरी हो जाता है। लेकिन अक्सर लोगों को भोजन के दौरान और बाद प्यास लग जाती है। जबकि भोजन के बाद पानी पीना विष के सामान घातक है। फिर सवाल यह उठता है कि खाना खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए?

खाना खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए
हम जो पानी पीते है। उसमे लगभग सैकड़ों तरह के खनिज पाए जाते है। जो हमें स्वस्थ बने रहने के लिए अत्यंत आवश्यक है। जब शरीर में खनिज तत्वों की आवश्यकता पड़ती है। तब हमें प्यास का एहसास होने लगता है। जिसके कारण आयुर्वेद में प्यास को स्वाभाविक रोग कहा गया है। जिसको मिटाना अपनी मौत को बुलाना है। लेकिन भोजन के बाद पानी पीना विषकारक है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि खाना खाने के बाद कितनी देर में पानी पीना चाहिए?

हालाकिं खाना खाने के 1 घंटे बाद पानी पीने के फायदे है। लेकिन भोजन के दौरान बीच में थोड़ा – थोड़ा पानी पीना आवश्यक भी है। इसलिए यह पता लगाना और भी आवश्यक हो जाता है कि खाना खाने के बाद पानी कितनी देर में पीना चाहिए? जिससे हम पानी पीने से होने वाली समस्याओं से बच सके। इसके अतिरिक्त उचित अंतराल पर पानी से मिलने वाले, स्वास्थ्यवर्धक लाभों का अर्जन कर सके।  

खाना खाने के बाद कितनी देर में पानी पीना चाहिए ( khana khane ke baad pani kitni der baad peena chahiye )

खाना खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए को जानने से पहले, खाना खाने के बाद पानी पीने के प्रयोजन को समझना आवश्यक है। ताकि हमें यह पता चल सके कि खाना खाने के बाद पानी पीने की आवश्यकता क्यों पड़ती है। असल में भोजन के बाद जल पीने के मुख्य दो प्रयोजन है –

  1. हमारे भोजन करने के दौरान पेट के अग्र, मध्य और अंतिम भाग में भोजन को पचाने के लिए पाचक रस छोड़े जाते है। जिनका स्वभाव अम्लीय होता है। जो हल्का और भारी खाना खाने पर, शरीर के द्वारा अनुपातिक मात्रा में छोड़ा जाता है। जिनकी उपस्थिति में हमारे भोजन का पाचन होता है। लेकिन भोजन के पचने के बाद, उस अम्ल को धोने की आवश्यकता पड़ती है। जिसके लिए जल की आवश्यकता पड़ती है। ताकि पेट में अतिरिक्त बचा अम्ल पानी के साथ घुलकर मूत्र मार्ग से बाहर निकल जाय। लेकिन जो लोग ऐसा नहीं करते, उनको अक्सर पेट में जलन, खट्टी डकार और गला जलने आदि की समस्या बनी रहती है।  
  2. केवल भोजन को पचाने के लिए ही जल की आवश्यकता नहीं पड़ती है। बल्कि भोजन में उपस्थित पोषक द्रव्यों का अवशोषण करने के लिए भी जल की आवश्यकता पड़ती है। जो मुख्य रूप से छोटी आंत में संपन्न होता है। जिसके बाद बड़ी आंत जल आदि का कर्षण कर, बचे हुए स्थूल भाग को बाहर निकालने के लिए मलाशय तक पहुंचा देता है।  

हालाकिं भोजन को पचने से लेकर छोटी आंत तक पहुंचने में, लगभग सवा घंटे का समय लग जाता है। इसलिए यदि हम भोजन के लगभग 75 मिनट बाद पानी पिए, तो हमारा पाचन भी अच्छा रहता है। इसके साथ भोजन में उपस्थित अधिकांश पोषक तत्व, हमारी आंते सोख लेती है। 

खाना खाने के 1 घंटे बाद पानी पीने के फायदे ( khana khane ke 1 ghante baad pani peene ke fayde )

खाना खाने के 1 घंटे बाद पानी पीने के फायदे 
लेकिन जब हम प्यासे ही भोजन करने बैठ जाते है। तब हमें भोजन के दौरान बार – बार प्यास लगती है। जिसके दौरान पानी न पिए तो गला सूखने लगता है, और खांसी आदि आने लगती है। परन्तु यदि पानी पी ले तो ठीक से भोजन नहीं पचता। ऐसे में लोगो के मन में अक्सर यह बात चलती है कि खाना खाने के बाद कितनी देर में पानी पीना चाहिए?

इसके समाधान के लिए प्यास लगी होने पर, खाना न खाये। पहले प्यास को बुझाये और पानी पचने के बाद भोजन करे। जिसमे सबसे बड़ी कठिनाई यह है कि पानी को पचने में, कम से कम पौन घंटे का समय लग जाता है। जिसके लिए कुछ लोग खाना खाते समय गर्म पानी पीने की सलाह दते है। जिससे भ्रमित होकर लोग खाना खाने के कितनी देर बाद गर्म पानी पीना चाहिए की बात करने लगते है।

जोकि बिलकुल आधारहीन बात है। जो जल हम पेट है उसका स्वभाव है शीतलता। जो जलती हुई आग पर फेकने पर भी अग्नि को बुझाता ही है। इसी तरह गर्म पानी खाना खाते समय खाने पर, पाचक रास को पतला क्र देता है। जिससे भोजन के कठोर अंश पचने से रह जाता है।

जिसके कारण हमें प्राप्त होती है अपच, कब्ज आदि। लेकिन कभी – कभी भूख और प्यास दोनों एक साथ लग जाती है। जो भूख लगी होने पर भोजन न करने की दशा में, तीव्र प्यास हमें स्वाभाविक रूप से लग ही जाती है। ऐसे में प्रश्न उठता है कि जब भूख प्यास एक साथ लगी हो तो पहले क्या करना चाहिए?

इसलिए खाना खाने के ठीक बाद, गरम या शीतल दोनों प्रकार के जल पीना हानिकारक है। जिससे बचने के लिए खाना खाने के बाद पानी कितनी देर में पीना चाहिए को जानना आवश्यक है। लेकिन खाना खाने के 1 घंटे बाद पानी पीने के फायदे है। जोकि इस प्रकार है –

पेट के रोग नहीं होते

भोजन करने के लगभग घंटे भर बाद पानी पीने से, पाचक अग्नि बढ़ती है। जिसके कारण हमें कब्ज, अपच, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याए नहीं होती। जिसके कारण हमें हमारी शरीर हल्की और ताजगी से भरपूर मालूम पड़ती है।

पेट आसानी से साफ होता है 

भोजन के एक घंटे बाद पानी पीने से, आंतो सुव्यवस्थित ढंग से अपना काम कर पाती है। जिसके कारण सुगमता पूर्वक आंतो की सफाई हो जाती है। परिणाम स्वरूप नियमित रूप से हम मल त्याग कर पाते है। जिससे हमें गुदा सम्बन्धी रोग नहीं होते। जैसे – बवासीर, फिसर, भगन्दर आदि।   

पाचन क्षमता मजबूत होती है

खाना खाने के घंटे भर बाद पानी पीने से, जठर अग्नि प्रदीप्त होती है। जिससे हमारे पाचन तंत्र पर सकारात्मक असर पड़ता है। जिसके कारण हमारी खोई हुई पाचन क्षमता वापस आ जाती है। लाने का अचूक उपाय है। 

पेट में अल्सर नहीं होता 

खाना खाने के कुछ समय बाद पानी पीने से, पेट में पाचन के दौरान उत्सर्जित पाचक अम्ल निकलते है। जिनका कुछ भाग पाचन के उपरांत शेष रह जाता है। जिसके कारण हमारे पेट में छाले होने की संभावना बनी रहती है। जिसको हम भोजन के एक घंटे बाद पानी पीकर, आसानी से दूर कर सकते है। 

खुलकर भूख लगती है

जब हमारे पेट में कब्ज के समस्या नहीं होती, तब हमारे पेट में गैस नहीं बनती। जिससे एक ओर पेट में दर्द और शरीर में थकान की समस्या नहीं होती। वही दूसरी आसानी से पेट साफ होने के कारण, भूख भी खुलकर लगती है। 

भोजन में रूचि बनी रहती है 

जब हमारी भूख बढ़ती है, तब स्वाभाविक रूप से हमारे भीतर भोजन की इच्छा होती है। फलस्वरूप हमारे अंदर भोजन को लेकर रूचि बनी रहती है। जिससे हमें भोजन का जायकेदार स्वाद मिल पाता है। इस कारण खाना खाने के बाद पानी कितनी देर बाद पीना चाहिए को जान लेना जरूरी है। 

शरीर में मजबूती आती है 

जब सुचारु रूप से हमारा पेट साफ होने लगता है। तब हमारे पेट में अपच आदि की समस्या नहीं होती। जिसके परिणामस्वरूप हमें खुलकर भूख लगने से, भोजन के प्रति लगाव बना रहता है। जिसके कारण हम उचित मात्रा में भोजन कर पाते है। जिससे एक तरफ अधिक समय तक, हमारा शरीर मजबूत बना रहता है।  वही दूसरी ओर भोजन से आवश्यक पोषण प्राप्त कर, हमें स्वस्थ बनाये रखता है।  

वजन नहीं बढ़ता 

वजन नहीं बढ़ता 

आजकल वजन बढ़ने की समस्या शहरो में, दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। जिसके अनियंत्रित होने का एक कारण भोजन के ठीक बाद पानी पीना भी है। ऐसा करने से स्थूलता और कफ में इजाफा, नामक दो दोष हमें प्राप्त होते है। खैर नकल करने के कारण गाँव वाले भी, इस समस्या से अछूते नहीं रह गए। 

वजन को नियंत्रित करने में, खाना खाने के 1 घंटे बाद पानी पीने के फायदे है। लेकिन आमतौर पर लोग इन पर ध्यान नहीं देते। जिससे बहुत उपाय करने पर भी, वजन बढ़ने की समस्या से जूझते रहते है। इसलिए वजन को सन्तुलिर रखने के लिए भी, खाना खाने कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए को जानना लाभकारी है। 

उपसंहार :

आज का समय दौड़ भाग वाला है। जिसमे लोगों के पास न खाने की फुर्सत है और न पीने की। जिससे लोग कभी भी कुछ भी खा और पी लेते है। मगर कोई भी खाद्य वस्तु तभी लाभ करती है। जब सही अनुपान और विधि से सेवन की जाय। हम मनुष्यो के शरीर का तीन चौथाई हिस्सा जल का है। लेकिन मजे की बात यह है कि खाना खाने के 1 घंटे बाद पानी पीने के फायदे है, न की खाना खाते ही।

लेकिन यदि भोजन के बाद गंभीर प्यास लगी हो, तो 1 घंटे के पहले भी पानी पिया जा सकता है। परन्तु खाने के बाद पानी पीने का सही तरीका एक घंटे बाद है। परन्तु ज्यादातर मामलों में, लोग खाना खाते ही जल का सेवन करते देखे जाते है। जोकि स्वस्थ्य के लिए उपयुक्त नहीं है।

जिसके परिणाम स्वरूप आज हमें अभिशाप के रूप में बीमारिया प्राप्त है। जिन पर अनुकूल ध्यान न देने से, यह दिन प्रतिदिन जीर्णता को प्राप्त हो रही है। जिससे बचने के लिए हमें खाना खाने के बाद कितनी देर में पानी पीना चाहिए को जानना जरूरी है। 

आयुर्वेद में जल और पृथ्वी की विसंगति से कफ दोषो की वृद्धि मानी गई है। जो आजकल मोटापा, अधिक वजन बढ़ना आदि रूपों में देखी जा सकती है। जिसको दूर करने के आज जितने भी उपाय में, उनमे से आहार चर्या का मुख्य स्थान है। इसलिए हमें यह जानना आवश्यक हो जाता है कि खाना खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए?

सन्दर्भ :

भाव प्रकाश – दिनचर्यादि प्रकरण 

FAQ

हम खाने के कितने समय बाद पानी पी सकते हैं?

खाना खाने के सवा घंटे बाद पानी पीने से, हमारी पाचक अग्नि पुष्ट होती है। जिससे हमारा पाचक मजबूत बना रहता है। 

खाना खाने के कितनी देर बाद गर्म पानी पीना चाहिए?

खाना खाने के बाद पानी पीने से स्थूलता आती है। जिसके कारण वजन बढ़ने की संभावना बनी रहती है। फिर चाहे वह गर्म पानी हो अथवा ठंडा।  

1 thought on “खाना खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए?”

Leave a Comment