प्रेगनेंसी में पेट साफ होने के तरीके : pregnancy me pet saaf hone ke tarike

प्रेगनेंसी में पेट साफ न होना आम समस्याओ में से एक है। जिससे गर्भकाल के दौरान बहुत सी महिलाए जूझती है। जो प्रसव होने के उपरांत ज्यादातर मामलों में, बिना किसी उपचार या छोटे – मोठे उपाय से ठीक हो जाया करती है। परन्तु गर्भावस्था के दौरान कब्ज के लक्षण देखे जाने पर, मलद्वार में सूजन और दर्द के साथ मलत्याग में कठिनाई हो सकती है। जिसको दूर करने के लिए प्रेगनेंसी में पेट साफ होने के तरीके अपनाने आवश्यक हो जाते है।  

प्रेगनेंसी में पेट साफ होने के तरीके

पहली प्रेगनेंसी हर माँ और उसके बच्चे के लिए खास होती है। एक ओर जहां नए मेहमान के स्वागत की उत्सुकता होती है, वही दूसरी ओर बच्चे की देखभाल को लेकर चिंता। जिसमे जरा सी तकलीफ माँ को हैरत में डाल देती है। परन्तु प्रेगनेंसी में उतार – चढ़ाव होना स्वाभाविक प्रक्रिया है। जो गर्भ के विकास के लिए आवश्यक भी है। जिसको माँ बनने वाली हर महिला को सहना ही पड़ता है। जिसमे सबसे बड़ी समस्या पेट साफ न होने के लक्षण दिखने पर होती है। जिससे पीड़ित माँ प्रेगनेंसी में पेट साफ ना हो तो क्या करें की बात करती है। 

जिसका सीधा सा मतलब प्रेगनेंसी में पेट साफ होने के उपाय से है। परन्तु यह समस्या कुछ महिलाओ को पूरे गर्भ के दौरान बनी ही रहती है। जबकि कुछ महिलाओ में कुछ महीने के बाद ही ठीक हो जाया करती है। कुछ भी हो प्रेगनेंसी में पेट साफ करने के घरेलू उपाय बहुत काम आते है। जिसको अपनाकर गर्भवती माँ अपनी समस्या का समाधान कर सकती है। लेकिन ध्यान रहे खान – पान से सम्बंधित, कुछ औषधिया गर्भ प्रतिषेधक होती है। जिनका सेवन करने से पूर्व अवश्य ध्यान रखा जाना चाहिए। जिससे गर्भ को अनावश्यक कोई क्षति न पहुंचे।  

प्रेगनेंसी में पेट साफ न होना क्या है ( pregnancy me pet saaf na hona kya hai )

गर्भ के ठहरने की अवस्था को प्रेगनेंसी कहा जाता है। जिसमे महिला गर्भाशय में शुक्र और रज आकर मिलता है। परिणामस्वरूप निषेचन की क्रिया के फलस्वरूप भ्रूण विकसित होने लगता है। जो समय बीतने के साथ परिपक्व होकर शिशु के रूप में जन्म लेता है। जिसमे लगभग नौ महीने का समय लगता है। इन्ही नौ महीनों को गर्भावस्था के नाम से जाना जाता है। जो हर गर्भवती महिला में स्वाभाविक रूप से पाया जाता है। इस अवधि में पेट में कब्ज, एसिडिटी आदि की समस्या पायी जाती है। 

जिससे गला जलना, भूख कम लगना या न लगना आदि समस्याए होती है। जिसके कारण सुबह पेट साफ होने में कठिनाई होती है। जिससे पेट में गैस बनना, नाभि के नीचे पेट दर्द होना पाया जा सकता है। जिसके कारण गर्भवती महिला डरी और सहमी सी महसूस करती है। जिसके होने का एक कारण पेट साफ न होना भी हो सकता है। इसलिए प्रेगनेंसी में पेट साफ होने के तरीके बहुत काम आते है। जो न केवल माँ की समस्या को दूर करते है। बल्कि उसके घर वाले भी चिंता से मुक्त रहते है।     

प्रेगनेंसी में पेट साफ क्यों नहीं होता है ( pregnancy me pet saaf kyo nahi hota )

पेट साफ न होने की समस्या, पेट में मल सूखने के कारण होती है। फिर चाहे वह सामान्य रोग के कारण हो या किसी विशेष अवस्था के कारण ही क्यों न हो। हालाकिं प्रेगनेंसी में लैट्रिन सूखने का कारण निम्नलिखित हो सकते है –

  • खाने में तले – भुने, चटपटे और मिर्च मसालेदार भोजन का प्रयोग करना 
  • पानी कम पीना
  • अम्लीय जल का अधिक प्रयोग करना। जैसे – सोडा वाटर एवं आर वो वाटर आदि
  • चीनी और मैदे का भोजन के रूप में प्रयोग करना 
  • रात्रि भोजन के बाद सो जाना
  • सुबह में देर तक सोना 
  • गर्भावस्था के पूर्व बवासीर के लक्षण आदि का पाया जाना 
  • गर्भकालीन किसी दवा विशेष का सेवन करना। जैसे – आयरन की गोलिया आदि

प्रेगनेंसी में पेट साफ ना हो तो क्या करें ( pregnancy me pet saaf na ho to kya kre )

प्रेगनेंसी में पेट साफ ना हो तो क्या करें

हर महिला की प्रेगनेंसी में अलग – अलग समस्याए देखने को मिलती है। फिर भी गर्भावस्था हर महिला के लिए खास होती है। जिसका मूल कारण महिला में पाया जाना वाला उसका स्वाभाविक दोष है। जो उस महिला को उनके माता – पिता से प्राप्त है। जिसको आयुर्वेद ने स्वाभाविक रोग कहा है। जैसे – भूख, प्यास आदि को स्वाभाविक रोग कहा जाता है। जिनको मिटाने का अर्थ जीवन से हाथ धोना है। वैसे ही स्वाभाविक दोष को जीवन पर्यन्त नहीं मिटाया जा सकता।

आयुर्वेद सम्मत दोष चिकित्सा में बढे हुए दोष की पहचान और उसके वारन के उपाय किये जाते है। इस आधार पर प्रेगनेंसी में पेट साफ होने के तरीके में, गर्भवती महिला के बढे हुए दोषो का आकलन किया जाना आवश्यक है। जिससे पेट साफ करने में कठिनाई पैदा करने वाले प्रभावी दोषो को, आहार और औषधि के माध्यम से हटाया जा सके। ऐसा होने पर ही सही तरीके से पेट को साफ किया जा सकता है। अन्यथा कोटि – कोटि उपाय करने पर भी सफलता मिल भी सकती है और नहीं भी। 

इस दशा में जो भी सफलता मिलती है। वह अस्थायी होती है। जिसका कारण उस रोग का मूल नष्ट न हो पाना है। इसलिए प्रेगनेंसी में पेट साफ होने के तरीके में, इन सिद्धांतो का भी यथावत ध्यान रखा गया है। जो आयुर्वेद की अपूर्वता का ख्यापक है। जिसके दूर होते ही दोष नष्ट होकर रोग को शांत कर देते है। जिनको जानने की कोशिश में लगे लोग, प्रेगनेंसी में पेट साफ कैसे करे की बात करते है।  

प्रेगनेंसी में पेट साफ होने के उपाय ( pregnancy me pet saaf hone ke upay )

प्रेगनेंसी में पेट साफ होने के उपाय

महिलाओ में प्रेगनेंसी हो या न हो। सभी में पेट साफ न होने के दो दोष बतलाए गए है। जिसमे पहला वात और दूसरा पित्त है। जिनके बढ़ जाने पर ही पेट साफ न होने की समस्या उत्पन्न होती है। जिनके निवारण के लिए सुव्यवस्थित आहार और दिनचर्या सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। जिसमे विसंगति होने पर पेट साफ करने की आयुर्वेदिक दवा भी किसी काम की नहीं। वही संगति सधने पर छोटे से छोटा उपाय भी अत्यंत प्रभावशाली है।

इसलिए प्रेगनेंसी में पेट साफ होने के तरीके में, खान – पान से सम्बंधित बहुत से उपाय बतलाये गए है। जिनका अनुशरण करने से बढे हुए देहगत दोष, अपने स्थान पर आ जाते है। जिससे पेट साफ होने में रोड़ा नहीं अटकाते। जिसके कारण गर्भवती महिला भी आसानी से मलत्याग कर पाती है। जिससे पेट न तो भरा लगता है और न तना हुआ ही लगता है। इसके साथ भूख भी पर्याप्त लगती है। जिससे गर्भ में पलने वाले शिशु और उसकी माँ दोनों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती। जिसके प्रभावी उपाय निम्नलिखित है –  

  • ज्यादा तला – भुना भोजन न करे।
  • अधिक मिर्च मसाले वाला एवं चटपटा भोजन, एसिडिटी और जलन करता है। जिससे गर्भावस्था में बचना परम आवश्यक है। 
  • अत्यधिक खट्टी, अचार और खटाई से दूरी बनाये।
  • छिलके वाली दाल का सेवन करे।
  • कच्ची और पकी हुई वस्तुओ का एक साथ सेवन न करे।
  • पानी में भीगी खाद्य आहार का सेवन करे।
  • अंकुरित अनाज को खाने से बचे।
  • खीरा, ककड़ी, मूली आदि को सलाद के रूप में खाये।
  • भोजन के साथ सलाद का प्रयोग न करे।
  • भोजन में मोठे अनाज को अवश्य शामिल करे। 

प्रेगनेंसी में पेट साफ होने के तरीके घरेलू उपाय ( pregnancy me pet saaf karne ke gharelu upay )

प्रेगनेंसी में पेट साफ करने के घरेलू उपाय बहुत कारगर है। जिनका विधि विधान से उपयोग करने पर, गर्भावस्था में भी 5 मिनट में पेट साफ होने लगता है। जबकि आजकल प्रेगनेंसी में टेबलेट खाना, पेट साफ करने का तरीका माना जाता है। जोकि लम्बी अवधि के सही नहीं होता। लेकिन प्रेगनेंसी में पेट साफ होने के घरेलू तरीके सभी तरह के नुकसान से रहित होते है। जिसके कारण इनका प्रयोग करने से, प्रेगनेंसी में पेट साफ न होने की समस्या दूर हो जाती है। जैसे –    

  • शुद्ध जल का पर्याप्त मात्रा में सेवन करे।
  •  भोजन के तुरंत पहले और बाद पानी न पिए। बल्कि भोजन के दौरान थोड़ा – थोड़ा पानी अवश्य पिए।
  • भोजन में चीनी का प्रयोग न करे तो अच्छा है। इसके स्थान पर धागे वाली मिश्री का उपयोग करे। 
  • आयोडीन नमक के स्थान पर, सेंधा या काले नमक का प्रयोग करे।
  • दही में नमक मिलाकर न खाये। 
  • नारियल पानी गर्भावस्था में बहुत ही फायदा करता है।
  • ताजी हरी और पत्तेदार सब्जियों का नियमित सेवन करे।
  • मौसमी और ताजे फल अवश्य खाये।
  • दिन के भोजन के बाद छाछ और रात्रि भोजन के बाद दूध का अवश्य प्रयोग करे।
  • भोजन के आधे घंटे वाद आंवले चूर्ण का प्रयोग करे।
  • सामान्य ताप के पानी में मधु को घोलकर पिए।
  • भोजन के बाद हरण चूसने से पाचन मजबूत होता है। जिससे पेट साफ न होने की समस्या दूर होती है, आदि।

उपसंहार :

गर्भावस्था अनेक प्रकार के उतार चढ़ाव लिए हुए होती है। जिससे पूरे घर की संवेदनाए जुडी होती है। जिसके कारण गर्भवती महिला की देखभाल करना, पूरे घर की जिम्मेदारी होती है। जिसका निर्वाह करने में हर कोई अपनी और से कोई असर नहीं छोड़ता। लेकिन फिर भी कुछ समस्याए ऐसी होती है, जो गर्भकाल के दौरान परेशानी पैदा कर ही देती है। जैसे – प्रेगनेंसी में पेट साफ न होना आदि। जिससे निपटने के लिए प्रेगनेंसी में पेट साफ होने के तरीके और उपाय अपनाने पड़ते है। 

प्रेगनेंसी में पेट साफ होने के उपाय, बहुत ही आसान और घर पर किये जा सकते है। इसलिए प्रेगनेंसी में पेट साफ ना हो तो क्या करें की चिन्ता किये बिना, प्रेगनेंसी में पेट साफ करने वाले उपायों को अपनाना चाहिए। जिससे अनावश्यक परेशानी से बचकर, सुरक्षित और सुडौल प्रसव सम्भव हो सके। जिसकी आकांक्षा हर परिवारीजन अपनी आपने वाली पीढ़ी के लिए करते है।    

ध्यान रहे : गर्भावस्था के दौरान खाने – पीने में बहुत सावधानी रखनी चाहिए। इसलिए किसी भी वस्तु अथवा औषधि के सेवन से पूर्व अपने चिकित्सा विशेषज्ञ से राय अवश्य ले। ऐसा न करना आपके अथवा आपके बच्चे के लिए घातक हो सकता है। 

FAQ

प्रेगनेंसी में पेट साफ ना हो तो क्या करना चाहिए?

रूखी और चिकनी मैदे से बनी खाद्य वस्तुए, कार्बोनेटेड वाटर आदि के इस्तेमाल से बचे। रात्रि में भोजन सोने के दो घंटे पहले करे, इसके साथ भोजन करने के तुरंत बाद सोये नहीं विशेषकर रात्रि में। बीच – बीच में पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिए।   

प्रेगनेंसी में अगर पेट साफ ना हो तो क्या करें? 

प्रेगनेंसी में गूदे सहित फल, मौसमी और ताजी सब्जिया और कुछ खट्टे फल के साथ नारियल पानी पीना बहुत लाभदायक है। किसी भी कारण से शरीर में पानी की कमी न होने दे। 

प्रेगनेंसी में पेट साफ करने के लिए क्या खाएं?

गर्भावस्था के दौरान पेट को साफ करने के लिए, तरल चीजों का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए। जैसे – गर्मी के दिनों में 3 – 4 लीटर और सर्दी के दिनों में लगभग 2 लीटर पानी। ताजी हरी पत्तेदार सब्जिया, मौसमी फल और बिन पके भोजन आदि। 

Leave a Comment