पेट साफ करने के घरेलू उपाय : pet saaf karne ke gharelu upay

आज के समय में पेट साफ न होने से, तरह – तरह की भीषण और गंभीर बीमारिया पनप रही है। जिसका मुख्य कारण पेट में कब्ज के लक्षण का पाया जाना है। जो गलत आहार, दिनचर्या और तनाव के कारण पलता और बढ़ता है। जिसको दूर करने के लिए पेट साफ करने का उपाय अपनाने की आवश्यकता पड़ती है। जिसमे पेट साफ करने का घरेलू उपाय सबसे अच्छा और प्रभावी है। जिसे लोग पेट साफ करने के घरेलू नुस्खे भी कहा करते है। 

पेट साफ करने का घरेलू उपाय 

पेट साफ न होने की समस्या इतनी विकराल हो गई है, कि दुधमुहे बच्चे भी अब इसकी चपेट में है। जिससे इन बच्चों के माता – पिता बच्चों का पेट साफ करने के घरेलू उपाय जानने की जुगत में लगे रहते है। जबकि वयस्क लोगो के लिए तो कब्ज काल है ही। जैसा आज हमारे चारों और का माहौल है। उसमे किसका पेट साफ होता होगा कह पाना कठिन है। जिससे इससे बचने का एक ही उपाय है। पेट को नियमित साफ रखना। जिसके लिए सुबह उठते ही पेट साफ होने के उपाय बहुत ही लाभकारी है। 

पेट साफ करने के घरेलू उपाय जितने सरल है। उतने की प्रभावी और दुष्प्रभाव रहित है। जिसके कारण आज भी इन पर हमारी आस्था है। जिसका आलबन लेते ही पेट साफ करने की आयुर्वेदिक दवा के जैसे काम करती है। जिससे पल भर में ही पेट साफ न होने के लक्षण से छुटकारा मिल जाता है। परन्तु आज के युग में भोजन भी मशीनों के द्वारा बनाया जाता है। जिसमे ऐसे ऐसे यंत्रादि का प्रयोग किया जाता है। जिसमे भोजन की गुणवत्ता ही नष्ट हो जाती है। भले ही देखने और खाने में वह स्वादयुक्त हो। 

पेट साफ करने का उपाय ( pet saaf karne ka upay )

आजकल बाजारों के माध्यम से तकनीकी हम पर हावी है। जिसमे भोजन स्वास्थ्य के लिए नहीं, बल्कि स्वाद के लिए बनाया जाता है। जिसके सेवन से हमें स्वाद ही मिल सकता है और मिलता भी है। इसका स्वाद लेते – लेते हम स्वास्थ्य को भूल ही जाते है। जिसमे समस्या तब आती है। जब पाचन के बाद मल के रूप में यही भोजन, हमारी अतड़ियों में इकठ्ठा होने लगता है। जो सूख कर कड़ा हो जाता है, तब हमारी नाभि के नीचे पेट दर्द होने लगता है।

जिसके लिए हम पेट साफ करने की गोली खा – खा कर, समस्या को सुधारने का प्रयास करते है। परन्तु इससे लाभ तो होता है। परन्तु फिर उसी आहार – दिनचर्या और जीवनशैली में जीना प्रारम्भ कर देते है। जिसमे भोजन का निर्माण ठीक शास्त्र के विरुद्ध किया जाता है। जिससे पेट साफ होने में फिर से दिक्क्त आने लगती है। फिर घंटों तक शौचालय में बैठे रहने के बाद भी, पेट साफ नहीं होता है। जिसके कारण महिला और पुरुषों में पेट के निचले भाग में दर्द बना रहने लगता है। 

नियमित पेट साफ होने के लिए, पेट में लैट्रिन सूखने का कारण और निवारण की आवश्यकता पड़ती है। जिससे पेट की आँतों में किसी तरह का कोई मल इकठ्ठा ही नहीं होने पाता। जो सभी तरह के पेट की समस्याओ के निवारण में प्रयोग होता है। ऐसा करने से बड़ी में पायी जाने वाली मांसपेशियों की सक्रियता बढ़ जाती है। जिससे दोषो के संचय होने का स्थान ही नहीं बचता। फलस्वरूप गुद वलियो की संक्रिया भी सुचारु रूप से बनी रहती है। जिसके कारण 5 मिनट में पेट साफ कैसे करें का उपाय लिए बिना ही पेट आसानी से साफ हो जाता है।   

आयुर्वेदानुसार पेट साफ न होने के दो दोष स्वीकार किये गए है। जिसमे पित्त और वात नामक दोष है। जिनकी पेट साफ न होने में दो तरह की भूमिका होती है –

  1. स्वतंत्र या
  2. अनुबंध होने पर

पेट साफ करने का घरेलू उपाय ( pet saaf karne ka gharelu upay )

हवा का स्वभाव ही सुखाना होता है। जो पाचन प्रक्रिया के दौरान आंतो में पाए जाने से, आंतो के मल को सुखाता है। जिसके प्रभाव के कारण शरीर में रुक्षता आती है। जिससे शरीर सूखा – सूखा दिखाई देने लगता है। जबकि पित्त दोष के सक्रिय होने पर जठराग्नि तीव्र हो जाती है। जो मल और शरीर को जला डालती है। जिससे मल अतड़ियो में सूख कर पत्थर के सामान कडा हो जाता है। जो बहुत जोर लगाने पर, बकरी की मैगनी जैसे छोटे – छोटे टुकड़ों में टूट – टूट कर निकलता है। जिसमे पेट साफ करने के लिए घरेलू उपाय इस प्रकार किये जाते है – 

  • बहुत दिनों से पेट साफ न होने की समस्या से, ग्रसित व्यक्तियों के पेट में भी रुक्षता आ जाती है। जिसके लिए इनके पेट को स्निग्ध करने की आवश्यकता होती है। जिसके लिए नागरादि और चित्रक घृत बहुत ही उपयोगी है।
  • नागरादि घृत बनाने के लिए सोंठ 3 पल, गाय का घी और तिल तैल आधा प्रस्थ, दही का पानी 1 आढ़क इन सभी को मिलाकर यमकस्नेह का पाक करें। ठंडा होकर तैयार हो जाने पर, मात्रानुसार पीने से शरीर की रुक्षता दूर होकर पेट साफ होने लगता है। 
  • वही पेट को साफ करने के लिए, बढे हुए दोषो का विरेचन करना पड़ता है। जिसके लिए पंचसकार चूरन बहुत ही लाभदायी है। यह सबसे विश्सनीय पेट साफ करने की घरेलू उपचार है। 
  • त्रिफला चूर्ण बहुत ही अच्छा विरेचक चूर्ण है। जिसका कुछ दिन तक नियमित उपयोग करने से, पेट साफ न होने की समस्या दूर हो जाया करती है। 
  • इन्द्रायण के सूखे फल, शंखिनी, दंती की जड़, लोध की छाल, बालवच को बराबर – बराबर लेकर कपड़छन चूर्ण बनाकर रख ले। जिसका सेवन बेर का रस, मुनक्का का रस, गोमूत्र अथवा सिरका के साथ करने से पेट साफ न होने की रुकावट दूर होती है।
  • नियमित पर्याप्त मात्रा में क्षारीय जल का ही सेवन करे। 

बच्चों का पेट साफ करने के घरेलू उपाय ( bachcho ka pet saaf karne ke gharelu upay )

बच्चों का पेट साफ करने के घरेलू उपाय

बच्चों और छोटे बच्चों में कब्ज की समस्या होने पर, पेट साफ करने का घरेलू उपचार ( pet saaf karne ka gharelu upchar ) किया जा सकता है। परन्तु बहुत छोटे बच्चों में पेट साफ करने के घरेलू उपचार तो है, परन्तु बहुत सीमित। जिससे बच्चों का पेट साफ करने के लिए घरेलू उपचार, बहुत ही सावधानी से किया जाना चाहिए। ताकि पेट साफ होने का घरेलू उपाय के साथ इन्हे कोई हानि न हो। 

  • छोटे बच्चों के पेट में रुक्षता आ जाने पर पेट साफ नहीं होने की समस्या होती है। जिसके लिए दाल के पानी में थोड़ा सा गाय का घी पिलाने से लाभ मिलता है। 
  • यदि नवजात बच्चा पेट में गैस और मल त्याग में परेशानी से पीड़ित हो, तो गुनगुने पानी में हींग घोलकर उसके पेट पर लगाने से फायदा होता है। जिससे पेट का अफरा दूर होकर पेट दर्द और मलत्याग में आसानी होते है।
  • बच्चे के मुँह में कुछ भी न खाने दे, विशेषकर प्लास्टिक आदि।
  • यदि बच्चों को पेट साफ न होने की समस्या हो तो, हरण को दूध में घिसकर पिलाने से लाभ होता है।  

उपसंहार :

आज के समय में पेट साफ न होने की समस्या, किसी रोग से कम नहीं है। हालांकि पेट साफ न होने को कोई रोग की श्रेणी नहीं दी गई है। फिर भी बहुत से रोगो को जन्म देने में सक्षम है। जिसको दूर करने के लिए पेट साफ करने का घरेलू उपाय बहुत ही उपकारी है। जिसे लोग पेट साफ करने के घरेलू नुस्खे भी कहते है। जो पेट में मलत्याग और पाचन सम्बन्धी, समस्याओ का बहुत ही आसानी से समाधान करते है। 

आजकल लोग पेट साफ करने का उपाय पूछते तो है, लेकिन कर नहीं पाते। जिसमे दिनचर्या आदि को व्यवस्थित करने की बात आती है। जिसको पेट साफ करने के घरेलू उपाय का अभिन्न अंग जाता है। फिर चाहे वह बच्चों का पेट साफ करने के घरेलू उपाय ही क्यों न हो। लेकिन पेट साफ करने का घरेलू उपाय में, इनके दोष को सुधारे बिना स्थाई लाभ नहीं प्राप्त होता।  

सन्दर्भ :

अष्टांग ह्रदय निदान अध्याय – 12

अष्टांग ह्रदय चिकित्सा अध्याय – 15 

1 thought on “पेट साफ करने के घरेलू उपाय : pet saaf karne ke gharelu upay”

Leave a Comment