क्या पीरियड में संबंध बनाना चाहिए?

युवावस्था प्राप्त लड़कियों में पीरियड का क्या है? यह कभी भी आ जाता है। फिर चाहे आपकी शादी होने वाली हो या अभी – अभी हुई है। कभी – कभी तो कुछ लड़कियों को शादी के दिन ही पीरियड आ जाते है। जिससे वह अंदर से डरी और तनाव से घिरी रहती है। जिसको लेकर उनके मन सवाल होता है कि क्या पीरियड में संबंध बनाना चाहिए? 

क्या पीरियड में संबंध बनाना चाहिए

अमूमन किशोरावस्था आते ही लड़कियों में पीरियड आने शुरू जाते है। जो युवावस्था से लेकर प्रौढ़ावस्था तक बने रहते है। यह सब लड़कियों के हार्मोंस में बदलाव आने के कारण होता है। प्रायः यही अवस्था लड़कियों के शादी – विवाह का होता है।

जिसके संपन्न होते ही शारीरिक संबंध का बनना लाजिमी है। यदि इस दौरान माहवारी हो गई तो संकोचवस लड़किया कुछ कह नहीं पाती। जिससे पीरियड में ब्लीडिंग होते रहने पर भी सम्बन्ध बन जाता है। जिसके कारण पीरियड में प्रेगनेंसी हो सकती है

ऐसी लड़किया जिनकी अभी नई – नई शादी हुई है या शादी होने में कुछ ही दिन रह गए है। वो प्रेग्नेंट नहीं होना चाहती। और शर्म आने के कारण प्रेगनेंसी से बचने के लिए, पीरियड आने के कितने दिन पहले संबंध बनाना चाहिए किसी से पूछ भी नहीं पाती।

जिसके कारण उनके मन में हमेशा एक सवाल बना रहता है, कि क्या पीरियड में संबंध बनाने से प्रेग्नेंट हो सकते हैं? जबकि पुरुषो में सम्बन्ध बनाने की जल्दबाजी देखी जाती है। क्योकि अमूमन उन्हें यह नहीं पता होता कि पीरियड में संबंध बनाने से क्या होता है? वो केवल आधुनिक रंग में ही रंगे होते है। जिसके कारण वो पीरियड में संबंध बनाने के नुकसान को नहीं जान पातें। 

क्या पीरियड में संबंध बनाना चाहिए या नहीं

गर्भधारण करने की इच्छा हर महिला में देखी जाती है। जिसके लिए उन्हें अपने मासिक धरम पर पैनी नजर रखनी होती है। जिससे आसानी और सुगमता पूर्वक गर्भ ठहर जाय। कुछ लोगों की मान्यता यह है कि माहवारी के दौरान गर्भ आसानी से ठहरता है। जिससे उनके मन में होता है कि क्या पीरियड में संबंध बनाना चाहिए? 

परन्तु कुछ महिलाए प्रेगनेंसी से बचना भी चाहती है। विशेष रूप से वह जिनको अभी – अभी प्रसव हुआ है, और पहले से दुसरे बच्चे में 2 – 3 वर्ष का अंतर रखना चाहती है। जिससे जन्मे बच्चे की परवरिस और महिला का स्वास्थ्य दोनों सलामत रहे। इसलिए क्या पीरियड में संबंध बनाना चाहिए की बात महिलाओं में आ ही जाती है।

आयुर्वेद के अनुसार पीरियड में संबंध बनाने के नुकसान है। जिसको ध्यान में रखने से माहवारी के दौरान संबंध बनाना कोई समझदारी नहीं है। लेकिन फिर भी आधुनिक लोग पीरियड में सुरक्षित सेक्स को अच्छा मानते है। जिससे लोगों को दो अलग – अलग बाते जानने को मिलती है। इस कारण पीरियड में संबंध बनाने को लेकर मतभेद देखा जाता है। 

हालाकिं आधुनिक विज्ञान भी पीरियड में गर्भ के रुकने को लेकर, आयुर्वेद का ही समर्थन करता है। इतना ही नहीं, बल्कि एमसी के दौरान रुके हुए गर्भ को अच्छा नहीं मानता। फिर भी महिलाओं पीरियड के दौरान होने वाली ऐठन को कम करने, महिलाओं की उत्तेजना और रुचिकारक सेक्स के लिए इसको अच्छा माना गया है। जो बिलकुल उचित नहीं, क्योकिं माहवारी के दौरान गर्भाशय पर दाब लगने से रोग हो सकता है। 

जबकि वास्तव में पीरियड के दौरान गर्भ के ठहरने की संभावना कम होती है, लेकिन समाप्त नहीं होती। जिससे कभी – कभी एमसी के दौरान संबंध बनाने से गर्भ ठहर जाता है। जो अक्सर रुकता नही, और यदि रुक भी गया तो टिकाऊ नहीं होता। जो आयुर्वेद को पूर्णतया मान्य है। 

क्या पीरियड में संबंध बनाने से प्रेग्नेंट हो सकते हैं?

क्या पीरियड में संबंध बनाना चाहिए या नहीं जानने के बाद, आइये जानते है कि पीरियड में संबंध बनाने से प्रेग्नेंट हो सकते है। जीव चिकित्सा विज्ञान के अनुसार मनुष्य को जन्तुओ की श्रेणी में रखा गया है। 

जबकि आयुर्वेद आदि में मनुष्यों को जीव के अंतर्गत जंगम प्राणी कहा गया है। उसमे भी जेर के सहित उत्पन्न होने से जरायुज प्राणी की संज्ञा प्राप्त है। जिसकी जैव संरचना अन्य सभी प्राणियों से उत्कृष्ट है। जिसके कारण मनुष्य को सर्वोकृष्ट प्राणी कहा जाता है।     

जिसमे महिला की योनि से प्रति मास रज स्राव होता है। जो कि प्राकृतिक रूप से प्रायः सभी महिलाओं में पाया जाता है। जिसको महिला का ऋतुमती होना भी कहा जाता है। इस दौरान महिला के गर्भाशय का मुँह खुला होता है। जिसके कारण पीरियड में संबंध बनाने से महिला गर्भ धारण कर सकती है।  

परन्तु पीरियड के दौरान गर्भाशय से रज स्राव ( ब्लीडिंग ) भी होती रहती है। जिसके कारण रजस्राव के साथ संबंध बनाने के दौरान महिला की योनि में छोड़े गए, वीर्य के बाहर आने के भी आशंका बनी रहती है। जिससे पीरियड में संबंध बनाने से महिला के गर्भवती होने की संभावना कम हो जाती है। 

लेकिन कुछ महिलाओं में पीरियड के दौरान संबंध बनाने से, गर्भवती हो जाया करती है। जबकि कुछ महिलाए पीरियड में संबंध बनाने से प्रेग्नेंट नहीं होती। इस कारण पूर्ण रूप से यह नहीं कहा जा सकता कि किस महिला को पीरियड में संबंध बनाने से गर्भ रुकेगा और किसको नहीं? हालाकिं इस समय भी गर्भाशय का मुँह खुला होने से गर्भधारण के आसार बने रहते है। 

उपसंहार :

नए रिश्ते की शुरुआत करने वालों के लिए यह धर्म संकट जैसा है। जिसमे तनाव, गुस्सा, डर और प्यार एक साथ देखने को मिलता है। जिसके कारण अधिकतर महिलाए भावनात्मक निर्णय लेने को मजबूर हो जाती है। जिसके फलस्वरूप पत्नी की इच्छा न होने पर भी शारीरिक संबंध बन ही जाता है। 

फिर भी स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता आवश्यक है। इस दौरान जो महिलाए प्रेगनेंसी से बचना चाहती है। उन्हें पीरियड में संबंध बनाने से बचना चाहिए। जबकि पीरियड में संबंध बनाने से रुके हुए गर्भ से जन्मा बच्चा अल्पायु और विकलांग होता है। इतने भयंकर परिणामों को जानने के बाद भला कौन होगा? जो पीरियड में संबंध बनाना चाहेगा। 

इसलिए जब बात आती है कि क्या पीरियड में संबंध बनाना चाहिए? तो स्वास्थ्य और परेशानी को ध्यान में रखे तो माहवारी के दौरान संबंध बनाने से सदैब बचना चाहिए। यदि आप गर्भधारण करना चाहती है, तो महिला पीरियड के कितने दिन बाद प्रेग्नेंट होती है को जानना चाहिए। जिससे महिला का स्वास्थ्य भी बना रहे और आने वाले समय में स्वस्थ संतान की प्राप्ति भी हो। 

सन्दर्भ : 

भाव प्रकाश – गर्भ प्रकरण

4 thoughts on “क्या पीरियड में संबंध बनाना चाहिए?”

  1. I concur with every idea you have expressed in your post; they are really well-written and will have a positive impact. But the postings are very short for newcomers; maybe you might extend them a bit in the future? I’m grateful for the post.

    Reply
  2. you are in reality a just right webmaster. The site loading velocity is incredible. It seems that you are doing any unique trick. In addition, The contents are masterwork. you have performed a wonderful task on this topic!

    Reply
  3. I loved even more than you will get done right here. The picture is nice, and your writing is stylish, but you seem to be rushing through it, and I think you should give it again soon. I’ll probably do that again and again if you protect this hike.

    Reply

Leave a Comment